Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थांदला नगर में ऑक्सीजन प्लांट हेतु दस लाख रु. की मदद सांसद द्वारा। 2*सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत दिन दुखियो की सेवा में जुटे है सांसद श्री डामोर

1*थांदला नगर में ऑक्सीजन प्लांट हेतु दस लाख रु. की मदद सांसद द्वारा।

 

2*सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत दिन दुखियो की सेवा में जुटे है सांसद श्री डामोर

मनीष वाघेला

मध्यप्रदेश की एवं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा वर्तमान समय कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है ,इसी कड़ी में झाबुआ जिले के थांदला शहर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु रतलाम-झाबुआ-अलिराजपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री गुमान सिंह जी डामोर द्वारा दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ जिले में एक ऑक्सीजन प्लांट मेघनगर के अन्तरवेलिया में निर्बाध रूप से चल रहा है ।एवं क्षेत्र के नागरिकों को ऑक्सीजन की कमी न हो इस हेतु थांदला क्षेत्र में एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट अतिशीघ्र प्रारम्भ किया जा रहा है इस ऑक्सीजन प्लांट के निर्मित हो जाने से इस क्षेत्र नही मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रो में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति झाबुआ जिले से की जा सकेगी। जिसको लेकर माननीय सांसद महोदय द्वारा दस लाख रुपये की राशि ऑक्सीजन प्लांट हेतु प्रदान की गई । सांसद महोदय की इस उदारता पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।जिला भाजपा मीडिया प्रभारीयोगेन्द्र नाहर, झाबुआ

*सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत दिन दुखियो की सेवा में जुटे है सांसद श्री डामोर*

 

 

राजनीति के माध्यम से सेवा करना ही पार्टी का ओर मेरा मुख्य उद्देश्य है श्री डामोर

 

झाबुआ । मानव सेवा ही माधव सेवा है आज हम सभी कोरोना वायरस की इस महामारी से जूझ रहे है ऐसे में हम अपने आप को सुरक्षित रख कर पीड़ित परिवारों की सेवा करे कही न कही ये सेवा से उस पीड़ित परिवार को तो राहत मिलेगी ही हमारा मन भी संतुष्ट एवं प्रफुल्लित होगा । हम सभी परमात्मा से यही प्रार्थना कर रहे है कि आयी हुई इस महामारी से हम सभी को जल्दी ही छुटकारा मिले। यह बात झाबुआ रतलाम अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री राकेश जी को झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र के लिए 1000 मेडिकल पी. पी. ई. किट प्रदान करते हुए कही ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि सांसद श्री डामोर ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की सहायता को ध्यान में रखकर 1000 मेडिकल किट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभागीय संगठन मंत्री श्री राकेश जी को प्रदान करी।दीन- हीन की सेवा के लिए सदैव तत्पर माननीय सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आभार व्यक्त किया गया । चित्र उसी अवसर का (मेडिकल किट प्रदान करते हुए सांसद श्री गुमान सिंह जी डामोर)

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, झाबुआ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »