Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थांदला में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को लेकर थांदला पुलिस को मिली बड़ी सफलता,थांदला से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

थांदला में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को लेकर थांदला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थांदल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है । पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी थांदला निवासी दीपक पिता शांतिलाल राठौड़ और चिरंजीवी पिता शांतिलाल राठौड़ है। ये दोनो सगे भाई है और सात में वारदात को अंजाम देते है, दोनो पर पहले से चोरी और लूटपाट, मारपीट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं बाइक चोरी के साथ ही दोनो अपराधी ने बेल चोरी की वारदात भी कबूली है थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने जानकारी देते हुवे बताया कि बीते दिनों थांदला नगर और आसपास से वाहन चोरी और मवेशी चोरी की घटनाएं बढ रही थी। आए दिन लोग वाहन चोरी की शिकायत को लेकर थाने पहुंच रहे थे।

जिस पर थांदला थाने की स्पेशल टीम को अलर्ट किया गया और इलाके में संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने थांदला में ही रहने वाले दो युवकों को शंका के आधार पर पकड़ा जिन्होंने थांदला में पिछले दिनों दो वाहन चोरी करना कबूला साथ ही दो बेलो की चोरी भी कबूल की हैं, पुलिस ने इन वाहन चोरों से पूछताछ के बाद चोरी की 2 बाइक बरामद की है ।फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है । माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई और खुलासे सामने आ सकते है।

यह कार्यवाही थाना प्रभारी कौशल्या चौहान के मार्गदर्शन में की गई

चोरों को पकड़ने में मुख्य भूमिका एचसीएम अमित बघेल, महेंद्र नायक आरक्षक अनिल चौहान, अक्षय भगोरा, रवि, सतेंद्र सोलंकी की रहीं।।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »