Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थाना थांदला एवं एसडीओपी ऑफिस थांदला अब ISO 9001 : 2015 सर्टिफाइड

“थाना थांदला एवं एसडीओपी ऑफिस थांदला अब ISO 9001 : 2015 सर्टिफाइड

मनीष वाघेला थांदला
दिनांक 21.03.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा झाबुआ भ्रमण के दौरान पुलिस लाईन झाबुआ, एमटी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ, महिला थाना झाबुआ एवं थाना थांदला का निरीक्षण किया गया।
जिले का थांदला थाना एवं एसडीओपी ऑफिस थांदला अब आईएसओ सर्टिफाइड हो गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज एवं पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा एसडीओपी थांदला श्री मनोहर सिंह गवली व थाना प्रभारी थांदला निरी. कौशल्या चौहान को आईएसओ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ, थाना पेटलावद एवं थाना कोतवाली आईएसओ सर्टिफाईड थाने हो चुके है।
पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज ने इसे बड़ी सफलता बताया। उन्होने कहा कि इंदौर (ग्रामीण) रेंज के 10 से 15 थाने आईएसओ सर्टिफाईड थाने हो चुके है। बेहतर व्यवस्था सहित उचित रखरखाव एवं व्यवहार के चलते ही थाना थांदला एवं एसडीओपी ऑफिस थांदला को यह प्रमाण पत्र मिला है। जिससे जिले के एसडीओपी ऑफिस थांदला एवं थांदला थाने की प्रदेशभर में अलग पहचान बन गई है। थाने को आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने से यहां पर कार्य करने का एक अच्छा माहौल मिलेगा। किसी भी संस्था या कार्यालय को निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने के उपरांत ही यह आईएसओ प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आनंदसिंह वास्कले एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री आनंदसिंह वास्कले
जनसंपर्क अधिकारी
अति. पुलिस अधीक्षक
जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »