Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दमोह बुंदेलखंड नव निर्माण संघठन एवं युवा जनकल्याण समिति द्वारा गरीब व पिछड़े इलाकों में जा कर फल सब्जी का वितरण किया गया,दमोह से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

जरूरत मंदो की मदद के लिए आगे आया समाजसेवी संगठन


दमोह। संपूर्ण देश के साथ साथ नगर में भी लाॅक डाउन के बाद से ही रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले मजदूरो को अपने परिवार को पेट भरने के लिए मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मजदूरो को भूखे मरने जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं इसी संकट की घडी में गरीबो की मदद के लिए बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के सदस्यो के द्वारा आगे बढकर नगर की अनेक छोटी छोटी बस्तियां जहां गरीब मजदूर तबके के लोग निवास करते है वहां पर संगठन के युवाओं के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर उन्हें सब्जियों भटा, टमाटर आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर संगठन के अनुराग गौतम ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा हमेशा ही अनेक सामाजिक कार्यो को करने के लिए हमेशा ही तत्पर रहते हैं और इस संकट की घडी में भी हमारे संगठन के सदस्यो ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि हम सभी बस्तियो में जाकर वहां के लोगो को सब्जी वितरण करेंगें। इसी क्रम में आज शनिवार को यह सब्जी वितरण का कार्य किया गया है और आगे भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगें। यह कार्य युवा पवन असाटी एवं निर्मल राठौर के सहयोग से सब्जी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर संगठन के विकास सोनी, विक्रम बौद्ध, शीतल रजक, राजकुमार रैकवार, अंकित बसेडिया, संदीप राजपूत के अलावा नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयं सेवक आशुतोष गौतम के अलावा बडी संख्या में संगठन के सदस्यो की उपस्थिति रही।

मोहन पटेल, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »