Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दमोह विधायक राहुल सिंह ने कांग्रेस छोड़ी.. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में हुए भाजपा में शामिल,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

बड़ा मलहरा उपचुनाव में संभालेंगे चचेरे भाई प्रद्युम्न सिंह की चुनावी कमान.. उलटफेर की खबर से समर्थक ओर कांग्रेजन हतप्रभ.

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राहुल सिंह

दमोह (ब्यूरो) मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता और तत्कालीन वित्त मंत्री जयंत मलैया को 2 साल पूर्व विधानसभा चुनाव में शिकस्त देने वाले विधायक राहुल सिंह में दशहरा के दिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके कांग्रेस से इस्तीफे की खबर जंगल में आग की तरह फैलने के साथ उनके भाजपा में शामिल होने की खबर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कुछ ही देर में उन्होंनेे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुच कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के हाथों पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।

माना जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल होकर अपने चचेरे भाई प्रद्युम्न सिंह लोधी के विधान सभा उप चुनाव की कमान मलहरा में संभालने जा रहे है। उल्लेखनीय है कि दो 2 वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राहुल सिंह को दमोह से तथा प्रदुमन सिंह को बड़ा मलहरा से पहली बार विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। दोनों ही युवा नेताओं ने भाजपा के कद्दावर मंत्रियों जयंत मलैया और ललिता यादव को हराकर विजयश्री हासिल की थी। बाद में कमलनाथ सरकार बनने पर दोनों चचेरे भाइयों में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने की अटकले लगाई गई थी लेकिन बाद में कांग्रेस में इनकों हाशिए पर डाल दिया गया था। दो माह पूर्व बड़ा मलहरा विधायक प्रदुम सिंह लोधी जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे वही उनको तत्काल ही खाद्य आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बना दिया गया था।

अब जबकि बड़ा मलहरा में विधान सभा उप चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया लोधी के मुकाबले प्रदुमन सिंह मुश्किल में फंसे हुए हैं ऐसे में माना जा रहा है कि उनके चचेरे भाई राहुल सिंह की चाहकर मदद नहीं कर पा रहे थे। अपने चचेरे भाई के पक्ष में चुनाव मैदान संभालने के लिए उन्होंने कांग्रेस को बाय बाय करके भाजपा से नता जोड़ा है। और जल्द ही भाजपा से नाता जोड़ कर वह बड़ा मलहरा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »