Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दिल्ली दंगों में हेड कांस्टेबल की हत्या में वांटेड आरोपी मणिपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली(kundeshwartimes)  दिल्ली दंगों के दौरान हेड कांस्टेबल की हुई हत्या में शामिल वांटेड को पश्चिमी रेंज-2 अपराध शाखा की टीम ने मणिपुर से गिरफ्तार किया है. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. स्पेशल पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि वांटेड अपराधी मो. खालिद भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास मणिपुर के इम्फाल में छिपा हुआ है.सूचना पर संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा और डीसीपी सतीश कुमार की देखरेख एसीपी यशपाल सिंह, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, सब इंस्पेक्टर रवि भूषण, हेडकांस्टेबल जितेंद्र सिंह और मोहित कुमार की टीम ने लगातार टेक्निकल सर्विलांस से नजर रखी. आरोपी की वास्तविक लोकेशन का पता चलते ही टीम ने एक्शन लेते हुए आरोपी को इम्फाल से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि साल 2020 में वह अपने बड़े भाई मो. अयाज और अन्य साथियों के साथ दिल्ली के चांद बाग में हो रहे सीएए/एनआरसी विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुआ था. उसके घर पर एक गुप्त बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें लाठी, लोहे की रॉड आदि इकट्ठे करने और सड़कों को ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया था. भीड़ ने सड़कों को बन्द करके दंगा करना शुरू कर दिया. दंगों के दौरान चांद बाग विरोध प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मेन वजीराबाद रोड को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया.जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी खालिद, उसका भाई मो. अयाज और अन्य दंगाइयों ने पथराव करते हुए और पुलिस दल पर हमला कर दिया. जिसमेंं दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई और कई अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
11 साल से फरार वांटेड गिरफ्तारःद्वारका जिला के एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने 11 साल से फरार चल रहे एक वांटेड को गिरफ्तार किया है. उस पर अलग-अलग थानों में 12 मामले चल रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है. यह रघुवीर नगर का रहने वाला है. इसकी द्वारका पुलिस को 2009 में दर्ज एक मामले में एक दशक से ज्यादा समय से तलाश थी. यह ख्याला थाने का घोषित बदमाश भी है. गिरफ्तार संजय पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर, ख्याला, नॉर्थ दिल्ली के बुरारी, बाहरी दिल्ली के निहाल विहार, रान्होला, द्वारका जिला के छावला, बाबा हरिदास नगर और द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाकों में एक दर्जन वारदात को अंजाम दे चुका है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »