Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दिल्ली नगर निगम महापौर की कुर्सी आम आदमी के कब्जे में 149 मत प्राप्त कर शैली ओबेरॉय बनी महापौर

नई दिल्ली (kundeshwartimes) सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थाई समिति के 6 सदस्यों के चुनाव में दिल्ली नगर निगम में आज मेयर पद के लिए चुनाव संपन्न हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त निर्वाचन में 241 पार्षदों ने मतदान किया और आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय महापौर चुनी गई हैं विदित हो कि सहेली ओबरॉय को 241 में से 149 मत मिले हैं इससे पहले आज मतदान के दौरान सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया था गौरतलब है कि ऐसे ही हंगामे के कारण मेयर चुनाव तीन बार टाला जा चुका है दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शैली ओबरॉय और भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला था

हंगामे की आशंका को देखते हुए रही सुरक्षा की व्यवस्था

मेयर पद के चुनाव में भारी हंगामा होने की आशंका पूर्व से ही जताई जा रही थी इसलिए सदन में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी सिविक सेंटर में एसएसबी जवानों को तैनात किया गया था तो वहीं दिल्ली के चुने हुए सांसद और विधायक अपना वोट डाल चुके हैं वहीं पार्षद अपना वोट डाल रहे हैं आप सांसद संजय सिंह बीजेपी सांसद हंसराज हंस और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने वोट डाल दिया है और सिविक सेंटर से निकल गए हैं बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी को घबराना नहीं चाहिए उन्हें अपने लोगों पर विश्वास होना चाहिए

एमसीडी के घोषित नतीजों में एक नजर, क्या रही दलों की स्थिति

विदित हो कि 7 दिसंबर को एमसीडी के चुनाव नतीजों में भाजपा को 104 और आम आदमी पार्टी को 134 इसके साथ ही कांग्रेस को 9 सीटें मिली थी 3 प्रत्याशी निर्दलीय चुने गए थे बाद में एक निर्दलीय उम्मीदवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया और वहीं एक अन्य निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गया अब दिल्ली नगर निगम में सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं जबसे 10 मनोनीत सदस्यों को सेंट्रल सिविल लाइंस और नरेला जोन में तैनात किया गया है चुनावों में भाजपा का बहुमत 4 से 7 जून तक बढ़ गया है एल्डरमैन की तैनाती के बाद 8 जोन में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला था वह घटकर अब दिन हो गया है

मनोनीत सदस्य का नहीं होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थाई समिति के 6 सदस्यों के चुनाव में दिल्ली नगर निगम के मनोनीत सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे वहीं भारतीय जनता पार्टी ने स्थाई समिति के लिए 3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और सभी को जिताने के लिए उसे अपने सभी पार्षदों के अलावा तीन अतिरिक्त वोटों की जरूरत है किसी सदस्य को स्थाई समिति में स्थान पाने के लिए 36 मतों की जरूरत होती है 105 सदस्यों वाली भाजपा को जीत अपने तीनों सदस्यों को समिति में चुने जाने के लिए 108 पार्षद चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »