Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवतालाब ग्रामपंचायत मे नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड,जनता परेशान,कलेक्टर के निर्देशों की अनदेखी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब- केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख रुपए की चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क चिन्हित अस्पतालों में दी जाती है । पूर्व में जब यह योजना चालू की गई थी तब आनन-फानन मे कुछ लोगों के कार्ड बनाए गए थे वह भी उन लोगों के जो कहीं ना कहीं प्रशासनिक पहुंच परख वाले थे । जबकि जरूरतमंद लोगों का एक बड़ा तबका इस योजना के लाभ से वंचित हो गया था और यह बात जब सरकार के नजर में आई तो सरकार द्वारा एक बार पुनः आयुष्मान योजना के कार्ड जारी किए जाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सेवा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया और जिसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है । इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा सख्ती से निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक ग्राम केंद्रों में आयुष्मान कार्ड ₹30 की निर्धारित शुल्क के साथ अभिलंब बनाए जाएं एवं पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जाएं इससे ज्यादा शुल्क लेने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं । परंतु ग्राम पंचायत देवतालाब मे संचालित ग्राम सेवा केंद्र महज दिखावा साबित हो रहा है यहां ग्राम पंचायत के भवन के अंदर एक बैनर लटका हुआ है परंतु ग्राम पंचायत में इस तरह की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है इस संबंध में बिंध्य सत्ता प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत में जाकर के स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित सचिव से जब इस विषय में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि यहां केवल बैनर भर ही टंगा है और यहां कोई कार्ड बनाने की व्यवस्था नहीं है लिहाजा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत देवतालाब क्षेत्र की जनता इधर उधर भटक रही है परंतु उन्हें शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है लिहाजा इस संबंध में जिला कलेक्टर महोदय का ध्यानाकृष्ट करते हुए अविलंब समुचित कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ देवतालाब क्षेत्र की जनता को भी मिल सके ।।                 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »