Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवतालाब मंदिर में शिवरात्रि में करें विशेष साज-सज्जा – विधानसभा अध्यक्ष,देवतालाब मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश गर्भगृह से दर्शन करने हेतु ड्रेस कोड हुआ अनिवार्य

देवतालाब/ रीवा (kund eshwar times ) देवतालाब मंदिर प्रबंध समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम की अध्यक्षता में ब्रह्मलीन झाड़ीदास बाबा मंदिर प्रांगण देवतालाब में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब मंदिर के सभी आवश्यक निर्माण कार्य महाशिवरात्रि से पहले पूरा करें। देवतालाब का शिव मंदिर प्राचीन देवालय है। इसमें महाशिवरात्रि पर्व में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर की शिवरात्रि में विशेष साज-सज्जा करें। फूलों तथा आकर्षक लाइटों से इसकी साज-सज्जा की जाए।

शिव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने हेतु ड्रेस कोड का पालन हुआ अनिवार्य

शिव मंदिर देवतालाब में आने वाले सभी दर्शनार्थियों को गर्भ ग्रह से भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए निर्धारित किए गए ड्रेस कोड में ही अंदर जाना होगा इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा इदरीश कोर्ट का कड़ाई से पालन कराया जाए। शिवरात्रि में मंदिर में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड निर्धारित रहेगा। पुरूष परंपरागत परदनी-कुर्ता तथा महिलाएं साड़ी पहनकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी। एसडीओपी इस निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए उचित व्यवस्था करें।

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सुझाव और प्रस्ताव दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सुझावों और प्रस्तावों पर चर्चा करके आवश्यक निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करें। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले दान के लिए बड़ी दान पेटियां रखें। विद्युत व्यवस्था बेहतर कराते हुए हाई मास्क लाइट की व्यवस्था कराएं। श्रद्धालुओं के लिए अगरबत्ती जलाने और नारियल तोड़ने की व्यवस्था बाहर करें। बैठक में एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, तहसीलदार मऊगंज,नायब तहसीलदार देवतालाब मानसिंह आर्मो शिव मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य शिवपूजन शुक्ला, सुरेंद्र सिंह चंदेल, सुरेंद्र कुसमाकर श्रीमाली, भैया लाल पटेल ,शीतला प्रसाद सोनी, नारायण दास गुप्ता, लाल चंद गुप्ता, शिव मंदिर पुजारी दिनेश भारती आदि समिति के सदस्यगण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, मुख्य कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं विद्युत वितरण केंद्र देवतालाब के प्रतिनिधि कर्मचारी, पटवारी जवाहर लाल रावत सचीपत पटेल, देवतालाब ग्राम पंचायत सचिव इंद्ररमन सिंह सहित देवतालाब क्षेत्र के समाजसेवी गण व स्थानीय जन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »