Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवतालाब में 20 फरवरी से होगी मानस कोकिला अन्नपूर्णा जी की राम कथा,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए देवतालाब से भगवान दास देवा भारती की रिर्पोट

देवतालाब – गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के समय पावन तीर्थ स्थल देवतालाब में मानस कोकिला सुश्री अन्नपूर्णा जी के द्वारा पांच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता डॉ एसएस तिवारी के आयोजकत्व मैं होने जा रही है उक्त संबंध में आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने बाबत श्री राम कथा आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस देवतालाब में संपन्न हुई जिस में लिए गए निर्णय के अनुसार 20 फरवरी को 12:00 बजे दिन से श्री राम कथा की भव्य कलश यात्रा आयोजित की जावेगी जिसे हाथी घोड़े आदि सवारियों से भव्य बनाया जाएगा इस संबंध में श्री राम कथा के आयोजक डॉ एस.एस. तिवारी ने कहा कि कथा के आयोजन का उद्देश्य केवल देवतालाब क्षेत्र के आम जनमानस को कथा श्रवण कर जीवन के पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना एवं मानव सेवा है इसके अतिरिक्त देवतालाब में श्री राम कथा के आयोजन का कोई और मकसद नहीं है श्री तिवारी ने कहा कि यह सब देवतालाब के भोलेनाथ और भगवान श्री राम जी की कृपा है कि सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग एवं अपार स्नेह से यह विशाल भव्य आयोजन विगत कई वर्षों से तालाब में होता रहा है और जब तक ईश्वर की कृपा होगी यह आयोजन प्रतिवर्ष निरंतर होता रहेगा बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ जनों में देवेंद्र प्रताप मिश्रा (घोरहा महाराज) भैया लाल तिवारी बैराठपुर, श्याम बिहारी मिश्रा,तेज प्रताप तिवारी, अशोक सोनी ,ओम प्रकाश मिश्रा,संतोष मिश्रा,कुंजबिहारी तिवारी,जयप्रकाश तिवारी,डॉक्टर के के त्रिपाठी भगवान दास देवा भारती,पत्रकार एस.के.कुसमाकर,डा.शिव कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने आयोजन को भव्य बनाने एवं श्री राम कथा सुनने के लिए आमंत्रण देने का संकल्प लेते हुए अपनी अपनी बात रखी । बैठक का संचालन अधिवक्ता बालेन्द्र तिवारी ने किया एवं भगवान दास देवा भारती ने आभार व्यक्त किया । विदित हो कि स्थान शिव मंदिर के पास 20 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5 बजे तक होगा । इस अवसर पर श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने समस्त जनमानस से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा श्रवण अमृत का लाभ प्राप्त करने की अपील की है

भगवान दास “देवा” भारती, देवतालाब

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »