Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवतालाब विधायक को मंत्री नहीं बनाने से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उपजा आक्रोश, देवतालाब से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब विधायक माननीय गिरीश गौतम जी को मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने पर वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश देखा जा रहा है संगठन के प्रति लोगों ने काफी गुस्सा और आक्रोश के भाव दिखाये है मैं कुछ वरिष्ट कार्यकर्ताओ से बात किया जैसे देवतालाब से पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चन्देल,रामायण पांडेय,शिवपूजन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, सुरेन्द्र मिश्र,रमा गोविंद सिंह,लोकमणि पटेल,भास्कर गौतम, वरिष्ठ पत्रकार एस.के.कुसमाकर, महेंद्र सिंह अतरैला,प्रमोद सिंह सेंगर, विनोद पाण्डेय आदि लोगो ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बताया कि देवतालाब की जनता गत 25 वर्षों से लगातार भाजपा को यहाँ से विधायक चुन कर दे रही है , इसके बाबजूद संगठन देवतालाब विधानसभा से सौतेला व्यवहार करते हुए मंत्रिमंडल में यहाँ से चुनकर पहुँचे विधायक को आज तक स्थान नही दिया , सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि देवतालाब से जिताकर यहाँ की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ऐसे योद्धा को भेजा था जिसने विन्ध में कांग्रेस के सबसे बड़े योद्धा को मनगवां विधानसभा में हराकर एक इतिहास रचा था परिसीमन के बाद देवतालाब में भी लगातार हैट्रिक का इतिहास बनाते हुए विधानसभा में पहुँचे देवतालाब के योद्धा माननीय गिरीश गौतम जी जो कि मंत्री पद के दाबेदार कहें या हकदार थे जब उस समय के दिग्गज नेता विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी जी को 2003 में 28000 वोटों से हराकर इतिहास रचा था ।
पर तब से आज तक संगठन ने सिर्फ अस्वासन ही दिया मैं तो समझता हूं गिरीश गौतम जी को उसी समय पर मंत्री बनाना चाहिए था जब पहली बार कांग्रेस का गढ़ तोड़कर रीवा की राजनीति के सफेद शेर कहे जाने बाले श्रीनिवास तिवारी जी को हराया था, लेकिन संगठन के सौतेले व्यवहार और बार बार अंतिम दौर में देवतालाब विधायक गिरीश गौतम जी को मंत्रिमंडल में शामिल न करना उनके ऊपर और देवतालाब की जनता के ऊपर बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है जो अब कार्यकर्ताओ में बहुत बड़ा आक्रोश बन कर संगठन के प्रति उभर रहा है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »