Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवसर में आरकेटीसी कंपनी लगातार कर रही टीपी में खेल,मामले का खुलासा होने के बाद भी प्रशासन बना उदाशीन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

फिर जारी हुई डोडकी की टीपी और रेत उठ रहा कोहराखोह से

सिंगरौली(kundeshwartimes) सिंगरौली जिले में रेत के कारोबार में आरकेटीसी कंपनी की मनमानी लगातार जारी है,महान नदी का सीना छलनी करते हुए पहाड़ जैसा डंप खड़ा कर लिया गया है और परिवहन करने के लिए टीपी में खेल किया जा रहा है,बताया जाता है कि इन दिनों रेत स्टाक डोडकी के नाम से टीपी जारी हो रही है जबकि रेत कोहरा खोह डंप से उठ रहा है,इसकी वजह यह बताई जा रही है कि डोडकी में रेत खतम हो गया है जबकि टीपी बची हुई है जिसका उपयोग कोहरा खोह डंप में किया जा रहा है इधर बताते हैं कि कोहरा खोह डंप की टीपी खतम ना हो जाए इसलिए दूसरे डंप की टीपी जारी की जा रही है,अब इस तरह के खेल से एक ओर नियम कानून की सरेआम अवहेलना की जा रही है वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है,मंगलवार को शासन प्रशासन सहित अन्य सभी लोग आजादी का उत्सव मनाने में जुटे हुए थे इधर आरकेटीसी कंपनी के कर्मचारी रेत के कारोबार में खेल कर रहे थे जिसका भंडाफोड़ करते हुए कुंडेश्वर टाइम्स समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिस वजह से आरकेटीसी की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है बताते हैं कि शुक्रवार तथा शनिवार को भी डोडकी के नाम से टीपी जारी हुई और रेत कोहरा खोह से लोड किया गया

अनवरत जारी है टीपी में खेल

कोहरा खोह डंप में मंगलवार को बेधड़क चल रहे रेत के कारोबार में खेल का खुलासा होने के बाद भी कंपनी की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है ,बताते हैं कि अनवरत रूप से मनमानी चल रही है,डंप में पीसी मशीन लगाकर बड़े बड़े हाइवा लोड किए जा रहे थे और टीपी डोडकी डंप की काटी जा रही थी,

हाइवा मालिक भी उठा रहे जोखिम

आरकेटीसी कंपनी रेत के कारोबार में खेल कर सिर्फ शासन प्रशासन की आंख में धूल नही झोंक रही है बल्कि रेत का परिवहन करने वाले वाहन चालक एवं मालिकों को भी जोखिम में डाला जा रहा है,दरअसल बाहर से आने वाले हाइवा चालकों को रेत कोहरा खोह डंप से दिया जा रहा है और टीपी डोडकी डंप के नाम से जारी हो रही है ऐसे में गलत रूट में परिवहन करते पकड़े जाने पर कार्यवाही की संभावना बनी रहती है,ऐसी स्थिति में जिस वाहन चालक को इसकी जानकारी नहीं रहती होगी उसके साथ तो बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »