Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

   देश जीतेगा, कोरोना हारेगा जिला प्रशासन एवं नगर परिषद थांदला जिला झाबुआ (म.प्र.) द्वारा जनहित में जारी

*देश जीतेगा, कोरोना हारेगा*

*-:जिला प्रशासन एवं नगर परिषद थांदला जिला झाबुआ (म.प्र.) द्वारा जनहित में जारी:-*

मनीष वाघेला

वर्तमान में कोरोना ने बहुत ही विकराल रूप धारण किया हुआ है माना जा रहा है कि कोराना संक्रमण गतवर्ष से इस वर्ष अधिक अपना पैर पसार चुका है एवं सम्पूर्ण स्थानों पर प्रशासन भी इसकी रोकथाम हेतु लगा हुआ है जहाँ एक ओर टीकाकरण वही दूसरी ओर स्वास्थ कर्मी एवं पुलिसकर्मी सभी अपने भविष्य की चिंता किये बिना दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है इसी विषय पर हमारे संवाददाता से चर्चा में थांदला अनुभाग क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी सुश्री ज्योति परस्ते ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में लॉकडाउन लगा हुआ है आम जन इस लोक डाउन अवधि में अपने घरो में रहकर सुरक्षित रहे । किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण नजर आ रहे है बिना किसी संकोच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे एवं जांच करवाएं । जांच के दौरान जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे है उनसे बात करे उन्हें बिल्कुल भयभीत एवं चिंतित न होने दे चिकित्सको द्वारा दी गई सलाह के आधार पर अपना उपचार करवाये । साथ ही नगर परिषद थांदला के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास डावर द्वारा इस विषय पर चर्चा में कुछ ऐसी अपील की :- थांदला नगर के सम्पूर्ण वार्डो में साफ-सफाई , दवाई का छिड़काव, सेनेटाइजर का कार्य , रात्रि में फॉगिंग मशीन से धुआं किया जा रहा है । नगर के संम्पूर्ण नागरिको से यही आशा की आप प्रशासन को इसी तरह सहयोग करते रहिए अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहिये , शासन द्वारा समय समय पर जारी निर्देशो का पालन अवश्य करे । इसी के साथ अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था किंतु अब शासन 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु भी 01 मई से यह अभियान प्रारम्भ करने जा रही है जिसमे हमें टीकाकरण करवाकर इस अभियान का हिस्सा बनना है । टीकाकरण हेतु भी समयावधि अनुसार ही अपने घरों से बाहर जाना है एवं घर से निकलते समय मास्क अवश्य लगाना है । यदि आप अपने घर पर रहकर पंजीकरण करना चाहते है तो

https://selfregistration.cowin.gov.in पोर्टल पर जाएं यहां रजिस्ट्रेशन का विकल्प होगा |

– यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा |

– आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मैसेज आएगा, इसे 180 सेकंड के अंदर डालना होगा. सबमिट करते ही नया पेज खुलेगा यहां आपको अपनी डिटेल भरनी है |

– कोई एक विकल्प चुनकर आईडी नंबर डालना है, फिर नाम, जेंडर और जन्मतिथि भरनी होगी |

– इसके बाद नजदीकी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर चुनने का विकल्प आएगा |

– सेंटर चुनने के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार उपलब्ध स्लॉट चुन सकते हैं |

– जब आपका नंबर आये तो नजदीकी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन सकते है |

*आवश्यक दस्तावेज*

आधार कार्ड अथवा कोई भी मान्य फोटोयुक्त परिचय पत्र

हमारे अधिक से अधिक व्यक्तियों को इस अभियान में जोड़ना है ।

*देश जीतेगा, कोरोना हारेगा*

*-:जिला प्रशासन एवं नगर परिषद थांदला जिला झाबुआ (म.प्र.) द्वारा जनहित में जारी:-*

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »