Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देश में क्रांतिकारी शुरूआत, घर आकर रिपोर्ट लिखेगी डायल 100 – “एफआईआर-आपके द्वार” योजना का गृहमंत्री ने किया शुभारंभ

रीवा 11 मई 2020. मध्यप्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में एफआईआर-आपके द्वार योजना का शुभारंभ किया। पांच दिवस पूर्व डॉ. मिश्रा द्वारा इस संबंध में निर्देश दिये गये थे। पुलिस द्वारा मात्र पांच दिवस में योजना को अमलीजामा पहनाकर प्रदेश में लागू किया गया है। इस प्रकार की योजना लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में एफआईआर-आपके द्वार योजना से समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सकेगा। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जनता को थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। थाना उनके द्वार तक पहुंचेगा। पुलिस विभाग की यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर उन्होंने हेल्पलाइन डायल 112 की भी शुरूआत की। इस हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करने से एम्बुलेंस, पुलिस और अग्निशमन सेवाएं जनता को तुरंत उपलब्ध हो सकेंगी। डायल 112 की शुरूआत कर मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि एफआईआर-आपके द्वार योजना 11 संभागीय मुख्यालयों के एक शहरी थाना और एक ग्रामीण थाने तथा गैर संभागीय मुख्यालय दतिया के एक शहरी थाना सहित पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 23 थानों में प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की डायल 100 सेवा ने जनता का दिल जीता है। सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अस्पताल पहुंचाकर अनेकों जान बचाई जा चुकी हैं। अब शिकायत प्राप्त होते ही डायल 100 शिकायतकर्ता के घर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण काल में पुलिस ने उसी प्रकार से जनता की सेवा की है जैसे सेना के जवान सरहदों पर देश की सुरक्षा में जी-जान से जुटे रहते हैं। इतनी गर्मी में पीपीई किट पहनकर जनता की सेवा करने वाले पुलिस जवानों ने जनता की सोच को बदल दिया है। डॉ. मिश्रा ने जान को जोखिम में डालकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया।
पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि डायल 100 में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रशिक्षित प्रधान आरक्षक रहेंगे। सामान्य प्रकार के शिकायतों की डायल 100 द्वारा मौके पर जाकर ही एफआईआर दर्ज की जायेगी। गंभीर शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर निर्णय लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि एफआईआर-आपके द्वार योजना 31 अगस्त तक पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चलेगी। इसके बाद इसका आंकलन किया जायेगा और व्यवस्था को पुख्ता बनाया जायेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »