Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देश सहित मध्यप्रदेश में हुआ मानसून सक्रिय, कई जिलो मे भारी बारिश की सम्भावना

भोपाल। बीते दिन मध्य प्रदेश में मानसून (MP Monsoon Update) प्रवेश कर गया है। बैतूल में पहली बारिश से बीते 24 घंटे में 15 मिमी पानी बरस गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश में मानसून (Monsoon) सेट हो गया है। यह अब साउथ ईस्ट के बैतूल और सिवनी को छूते हुए छत्तीसगढ़ और बिहार से आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ( mp weather ) का पूर्वानुमान था कि मानसून 15 या 16 जून को मध्य प्रदेश में दाखिल होगा, जो कि हो चुका है। मानसून की दस्तक के साथ ही आज कई जिलों में भारी बारिश ( heavy rahin ) के भी आसार हैं।

कहां कितनी हुई वर्षा

मानसून अपने प्रवेश के साथ मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों पर मेहरबान हुआ. खजुराहो में 17.6 मिमी, नौगांव 01 मिमी, ग्वालियर 1.2 मिमी, सतना 9 मिमी, रीवा 26 मिमी, सीधी 02 मिमी और रतलाम में 10 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

कई जिलो मे भारी बारिश का अर्लट

मानसून के मध्य प्रदेश में पहुंचने के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार जिला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शहडोल, होशंगाबाद और इंदौर संभाग के जिले में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, तो वही रीवा, सागर, उज्जैन और भोपाल संभाग के कुछ जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है

मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में चार सिस्टम सक्रिय हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का सम्मिलन उत्तरी अक्षांश पर मध्य भारत में 3.1 एवं 4.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसी तरह एक द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान से ओडिशा तट तक जा रही है। पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।शुक्ला ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में इंदौर संभाग के जिलों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »