Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दोनो सम्भागों कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला,लॉकडाउन के प्रथम चरण में रीवा-शहडोल संभाग में कोरोना हुआ परास्त – कमिश्नर डा.भार्गव

कमिश्नर डॉ. भार्गव ने सभी कोरोना योद्धाओं का किया आभार

रीवा 14 अप्रैल 2020. रीवा तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने लॉकडाउन के प्रथम चरण में सफल होने पर सभी कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ, कमिश्नर नगर निगम, सीमएएचओ, सिविल सर्जन, सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, आमजनता, सभी समाज सेवियों, स्वयं सेवी संगठनों, धर्मगुरूओं, जनसम्पर्क विभाग, पिं्रट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा कोरोना योद्धाओं के प्रति कोटिश: आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रीवा एवं शहडोल संभाग कोरोना की जंग में कामयाब और सफल हुए हैं। दोनों संभागों में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है। यह सब कोरोना योद्धाओं और कर्मवीरों के साथ टीम भावना के साथ काम करने, आमजनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कामगारों, नगरीय निकाय और पंचायतों के अधिकारियों के धैर्य, संकल्प, साहस और अनुशासन से ही संभव हो सका है। उल्लेखनीय है कि कमिश्नर डॉ. भार्गव के सफल नेतृत्व, सतर्कता, जागरूकता, कुशल मार्गदर्शन, सतत समीक्षा और मैदानी स्तर पर आकस्मिक निरीक्षण, भ्रमण से रीवा एवं शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले सातों जिलों की पूरी प्रशासनिक टीम कलेक्टर, एसपी, सभी डाक्टर्स, कोरोना योद्धाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस और वहां के रहवासियों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर कोरोना को हराया है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि आमजनता की तपस्या तथा अधिकारियों के परिश्रम से कोरोना के जंग के प्रथम चरण में विजय मिली है। यह दोनों संभाग के जनमानस की जीत है। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि प्रदेश के 10 संभागों में से आठ संभागों के किसी न किसी जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप हुआ है। लेकिन रीवा तथा शहडोल संभाग के किसी भी जिले (रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर) में अब तक कोरोना से एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। आमजनता द्वारा लॉकडाउन के प्रतिबंधों तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने से यह कठिन कार्य संभव हो पाया है। कोरोना की घातक महामारी से युद्ध का प्रथम चरण 14 अप्रैल को पूरा हुआ। इस चरण में कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने में रीवा तथा शहडोल संभाग सफल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 22 मार्च से लागू धारा 144 (1) के प्रतिबंधों तथा 25 मार्च से लागू टोटल लॉकडाउन के कठोर प्रतिबंधों में आमजनता ने सुरक्षित सामाजिक दूरी तथा अन्य प्रावधानों का पालन कर पूरा सहयोग किया। मुझे विश्वास है कि शासन द्वारा तीन मई तक दिये गये लॉकडाउन के निर्देशों का दोनों संभागों के आमजन संयम, साहस, संकल्प तथा धैर्य के साथ पालन करेंगे। लॉकडाउन की अवधि में शासन के निर्देशों के अनुरूप अति आवश्यक सेवाएं बहाल रखने तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने आमजनता एवं अन्य संबंधितों से द्वितीय चरण में आगामी 3 मई तक लॉकडाउन का पालन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कही गई 7 बातों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो। हमें उनकी देखभाल करनी है। लॉकडाउन और सुरक्षित सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें। घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें। गर्म पानी, काढ़ा इनका निरंतर सेवन करें। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इसको डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देख-रेख करें। उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें। आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम कर रहे लोगों के प्रति संवेदना रखें। किसी को नौकरी से न निकालें। कोरोना योद्धाओं, डॉक्टर, नर्सेस, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा है कि हमें कोरोना वायरस से डरना नहीं लड़ना होगा। इस वायरस को हराना होगा। वायरस को लेकर हम डरें नहीं, भयभीत न हों, दहशत में न रहें वरन संकल्प एवं साहस के साथ इसका सामना करें। अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी जानकारियों के प्रभाव से पूरी तरह से सावधान रहें। हमारा मोटो हमारा मिशन कोरोना को हराना है और इंसानियत को जिताना है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »