Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपित गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी थी हत्या की वजह

रायपुर(kundeshwartimes)  पंडरी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुए चाकू मार कर दो युवकों की हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया हैै। हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। आरोपितों ने दलदल सिवनी के पास एक राय होकर गोकुल निषाद और जीतू कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

चाकू बाजी के दौरान आरोपित गोकुल नंद साहू को भी चोट आई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस दुबे, दीपक साहू, धनेंद्र साहू, पारसमणी साहू उर्फ बोडा, नागेश उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है सभी आरोपित पंडरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपित है फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग 10.30 बजे दलदल सिवनी बिजली आफिस गोकुल नंदन साहू और दीपक साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने विवाद पर गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के अंबेडकर अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आरोपितों की पतासाजी में जुट गई।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपितों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोकुल निषाद व जीतू की हत्या करना बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया है।

दो महीने पहले भी हुआ था विवाद
 मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोकुल निषाद पूर्व के प्रयास के केस में 2017 में जेल जा चुका था। उसी समय से दोनों गैंग में विवाद चला आ रहा था। दो महीने पहले भी गोकुल के अन्य साथियों का विवाद हुआ था। उस समय के विवाद में दूसरे ग्रुप में एक युवती मास्टर माइंड बताई जा रही है। वहीं से लगातार विवाद चला आ रहा था। सोमवार की रात गोकुल और जीतू आरोपितों को मिल गए और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया गया।

बर्थ-डे स्टेट्स लगाने पर हुआ था विवाद
 मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद लगातार चला आ रहा था। हाल ही में आरोपितों के गैंग के एक युवक का जन्मदिन था। उसने केक काटने के साथ फोन के स्टेट्स में फोटो अपलोड की थी व उसमें क्षेत्र में अपने वर्चस्व की बात कही थी। जिस पर मृतकों की ओर से कमेंट्स किया गया था। वह विवाद भी एक कारण बना।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »