Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दो करोड़ का असामी निकला सहायक समिति प्रबंधक, ईओडब्ल्यू की टीम ने मारा छापा

कटनी( kundeshwartimes)-  आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की 30 सदस्यीय टीम ने गुरुवार की सुबह रीठी सहकारी समिति में पदस्थ सहायक समिति प्रबंधक के घर पर दबिश दी।टीम को लगभग दो करोड़ की संपत्ति मिली है, जिसमें जमीनों के साथ नकदी, सोने-चांदी के जेवर, वाहन, एफडी और मकानों की रजिस्ट्री शामिल है। ईओडब्ल्यू ने उसके बैंक खातों की भी जानकारी मंगाई है, जिसके बाद यह राशि और बढ़ सकती है।

ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह पांच बजे सहायक प्रबंधक अनिल राय के पैतृक निवास देवरीकला में छापा मारा। टीम के सदस्यों ने सोते हुए प्रबंधक व उसके स्वजन को उठाया और जांच शुरू कर दी।उप पुलिस अधीक्षक एबी सिंह की अगुवाई में छापामार कार्रवाई में टीम ने जमीन, नकदी, जेवर सहित वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई और दस्तावेज खंगाले। टीम उसके कटनी स्थित निवास भी गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उप पुलिस अधीक्षक एबी सिंह ने बताया कि न्यायालय से सर्च वारंट जारी कराकर यह कार्रवाई की गई है।

यह संपत्ति मिली

– दो एक्सयूवी

– छह दोपहिया वाहन

– साढ़े चार लाख रुपये की एफडी

– चार प्लाट की रजिस्ट्री

– 18 एकड़ जमीन की तीन रजिस्ट्री

– आधा किलो सोना के जेवर

– करीब दो किलो चांदी

– 9.30 लाख रुपये नकद

कई साल से है पदस्थ, पत्नी है भाजपा नेत्री

अनिल राय रीठी में कई साल से सेल्समैन के पद पर पदस्थ था। उसे प्रबंधक बनाया गया था। कुछ माह पूर्व चना खरीदी में घोटाले पर विभागीय अधिकारियों ने जांच के बाद मामला दर्ज कराया, लेकिन उसने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। इसके बाद उसे सहायक प्रबंधक बनाया गया था। राय को इसी वर्ष सितंबर माह में सेवानिवृत्त होना है। उसका मासिक वेतन 11 हजार रुपये के लगभग है। पत्नी अहिल्या राय भाजपा नेत्री हैं और जिला उपाध्यक्ष सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »