Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

धार भोजशाला के ASI सर्वे पर बोले शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत,ज्ञानवापी की तरह होगा सर्वे

भोपाल(kundeshwartimes)- द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने इंदौर हाईकोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है. जिसमें कहा गया है कि ज्ञानवापी की तरह धार की भोजशाला का भी एएसआई से सर्वे कराया जाएगा. शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा है कि ‘ये उत्तम निर्णय है. उन्होंने कहा कि धर्मावलंबी तो लंबे समय से मांग कर ही रहे हैं, लेकिन अब इस विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए. भूतकाल में जो गलतियां हुई, उनका सुधार होना ही चाहिए.’

हाईकोर्ट के निर्णय पर क्या बोले शंकराचार्य

द्वारकापीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने ईटीवी भारत से बातचीत में इंदौर हाईकोर्ट के आदेश को उत्तम निर्णय बताया. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय संस्कृति के जितने भी प्राचीन स्थल हैं, वो आकर्षण के केन्द्र हैं. हमारी भारत की संस्कृति उन स्थानों पर निवास करती है. उन क्षेत्रों में निवास करती है. शकराचार्य ने कहा कि किसी भी वस्तु के दो प्रमाण होते हैं. एक तो शास्त्र प्रमाण है, जो शास्त्र को नहीं मानने वाले लोग हैं, या शास्त्र को भी मानते हैं. पुरातत्व विभाग उसका प्रमाण है. जैसे राम जन्मभूमि के संबंध में हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में तमाम प्रमाण प्रस्तुत किए गए, फिर भी सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा कि ‘पुरातत्व विभाग इसका सर्वे करे.
उन्होंने खोज किया वहां पृथ्वी के अंदर मंदिर के सबूत मिले. इसी तरह यदि भोजशाला के संबध में पुरातत्व विभाग अन्वेक्षण करता है और यदि साक्ष्य हिंदुओं के पक्ष में मिलते हैं, तो वह स्थल हिंदुओं का है. शास्त्रों के अनुसार परंपरा के अनुसार तो हिंदू धर्मावलम्बी मांग कर ही रहे हैं.’

अब इस विवाद का पटाक्षेप हो

शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने ने कहा कि ‘बहुत दिनों से ये विवाद चल रहा है. इस विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए. आपस में एक ही स्थान पर रहना है. उनको भी रहना है और हम को भी रहना है. संविधान दोनों को रहने की अनुमति भी देता है. भारत देश तो सबका स्वागत करता है, लेकिन अपनी-अपनी संस्कृति की सुरक्षा का अधिकार भी निवास करने वालों को प्राप्त है. अगर कहीं गलतियां हुई है, भूतकाल में तो उनका सुधार होना चाहिए. उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इदौर बैंच ने धार भोजशाला में भी ज्ञानवापी की तरह एएसआई का सर्वे कराने के आदेश दे दिए हैं. इसके लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पांच एक्सपर्ट की टीम बनाने को कहा गया है. 6 हफ्ते का समय दिया गया है. जिसमें ये टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. हिंदू पक्ष की ओर से भोजशाला का पुरातात्विक सर्वेक्षण करवाए जाने की मांग रखी थी.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »