Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

धूप हो बरसात या फिर कड़कड़ाती सर्द.पहुंचाते है हर घर तक अखबार कौन सुनेगा इनका दर्द, कुंण्डेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की कलम से

कुंण्डेश्वर टाइम्स – आज पूरे विश्व मे कोरोना वायरस के चलते हाहॉकार मचा हुआ हैं, भारत भी इससे अछूता नही है यहॉ भी कई मौते हो चुकी है,हजारो लोग इस महामारी की चपेट मे है,पूरे भारत मे लाक डाउन है आवागवन बंद है,लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने आप को अपने-अपने घरो मे लाकडाउन कर लिया है,ऐसे मे जिसकी जो जिम्मेदारी हैं,बाखूबी निभा रहे है,स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला अपनी चिंता न करके अपने घर परिवार को छोड़कर वायरस से पीडि़त की सेवा मे लगे हुए है,पुलिस भी अपना फर्ज बाखूबी निभा रही है।जैसा कि आप सभी को विदित है कि मीडिया से जुड़े लोग भी देश मे आयी इस विषम परिस्थिति मे अपने आप को झोक रखा है,सबसे विषम और विडम्बना पूर्ण स्थिति अखबार को बाटने वाले और ग्रामीण क्षेत्र के अवैतनिक सवांद दाताओ की जिन्हे हम हॉकर कहते है, उनकी है,दो वक्त की रोटी जुटाना कहे या फिर समाज और देश की सेवा,कुछ भी कहे हम इनके जज्बे को शब्दो मे बयां नही कर सकते है,धूप हो बरसात या कड़कड़ाती सर्द पहुचाते है हर घर तक अखबार कौन सुनेगा इनका दर्द,लेकिन इनका भी परिवार है,जो इनके बाद दो वक्त की रोटी का मोहताज हो जायेगा,ऐसे मे आखिर हमारी सरकारो का ध्यान इनकी ओर क्यो नही गया,स्वास्थ्य विभाग एंव पुलिस विभाग को तो सरकारी नौकरी मिली हुई है,इन्हे मोटा वेतन भी मिलता है,उसके बावजूद भी सरकार ने इनके लिए बीमा और अन्य सुविधाओ की तत्काल घोषणा कर दिया,लेकिन इन हॉकरो के लिए जिन्हे इनके मीडिया संस्थानो के द्वारा वेतन भी नही दिया जाता है,इन्हे केवल कुछ परसेंट कमीशन मिलता है, जिसके सहारे इनके परिवार का भरण पोषण होता है।लाकडाउन मे मीडिया के नाम पर इन्हे छूट मिली है,हर घर तक अखबार पहुचाने के लिए, इन्हे नही मालूम की किस ग्राहक को कोरोना वायरस है,इन्हे तो ज्यादा से ज्यादा अखबार बेचना है,ऐसे मे यह घातक बीमारी कब और कहॉ इन्हे अपनी चपेट मे ले ले,इसकी चिन्ता किये बिन पापी पेट के सवाल पर ए हॉकर हर दिन हर घर तक अखबार पहुचा रहे है,लेकिन न ही प्रदेश सरकार और न ही केन्द्र सरकार के घोषणा मे इनके लिए कोई योजना लाई गई,जबकि ऐसे समय मे इन्हे बीमा और कमीशन के अलावा अलग से परिश्रामिक की घोषणा सरकार को करनी चाहिए। हमने देखा है कि बीस साल-पच्चीस साल से अखबार बांट रहे हॉकर सिर्फ किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण ही कर पा रहे,आज तक इनके परिवार के लिए किसी भी प्रदेश की सरकार ने गरीबो को बाटां जाने वाले खाद्यान्न तक देने की नही सोचा। देखने मे आया है कि मीडिया सस्थांने खूब फल फूल रहे है,सस्थांनो के आफिस मे काम करने वाले पत्रकारो को सरकारे अधिमान्यता भी देती है,लेकिन एं हॉकर उससे भी वचिंत है,जबकि अखबार को चलाने के लिए सबसे बड़ी भूमिका इन्ही हॉकरो की होती है,यदि ए हॉकर एक माह का लॉकडाउन कर दे तो फिर सारी प्रिंन्ट मीडिया धरी की धरी रह जायेगी। मुझे याद है एक बार उत्तर प्रदेश मे पुलिस ने किसी हॉकर को मार दिया था तो उत्तरप्रदेश के सभी हॉकर लॉकडाउन कर दिये थे,जिससे पूरे उत्तरप्रदेश मे हॉहाकार मच गया था,अत एव सरकार एंव मीडिया सस्थांनो को भी इन हॉकरो के बारे मे सोचना होगा।समाज इन्हे हॉकर कह कर हसी भी उड़ाता है लेकिन ये समाज के और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है,समाज को चाहिए की इन्हे हॉकर कह कर इनके सेवा भाव को अपमानित ना करे बल्कि इन्हे खबर सेनानी कहकर इनका मनोबल बढ़ाए।हम इनके लिए इतना ही कह सकते है कि, ‘‘धूप हो या बरसात हो या कड़काड़ाती सर्द पहुचाते है,हर घर तक अखबार कौन सुनेगा इनका दर्द‘‘।

शिवरतन नामदेव, प्रबंध सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »