Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

धोखाधड़ी कर हिस्सेदार की बेच दी जमीन, मामला ग्राम पडरा का,राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का आलम, न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित

सीधी (कुंडेश्वर टाइम्स) फर्जी पट्टेदार को खड़ा कर युवक ने अपने ही हिस्सेदार की जमीन बेच दी, जिसकी खबर लगने पर ठगे गए युवक ने पुलिस एवं कलेक्टर को आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम पडरा निवासी सुशील कुमार मिश्रा पिता राम विशाल ने बताया कि उसकी माता रामकली मिश्रा के नाम पर पडरा में भूमि खसरा क्रमांक 253 रकबा 0.9380 हेक्टर जिसमें वह एक तिहाई का हिस्सेदार है उसे पारिवारिक सदस्य पंकज मिश्रा पिता प्रदीप कुमार मिश्रा ने मयंक बत्रा पिता सुरेश निवासी सर्राफा बाजार सीधी और अमित धर द्विवेदी के साथ मिलकर रामकली के स्थान पर किसी अन्य महिला को खड़ा करके अपने पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल करके आशीष कुमार मिश्रा पिता मोतीलाल निवासी पडरा और रिंकू विश्वकर्मा पिता आनंदे विश्वकर्मा निवासी सहिजनहा से उसकी पहचान रामकली मिश्रा के रूप में कराकर जमीन की बिक्री कर दी है। फर्जी तरीके से बिक्री की गई जमीन की रजिस्ट्रीकरण संख्या एमपी 418412023 ए 42399673 दिनांक 25 सितंबर 2023 है । इसका पता लगाने पर सुशील कुमार ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। रजिस्ट्री को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय भी संदेह के घेरे में है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »