Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नकली60 लीटर ताडी एवं ताडी बनाने का पावडर जप्त किया गया

नकली60 लीटर ताडी एवं ताडी बनाने का पावडर जप्त किया गया

मनीष वाघेला

थाना थादला के अपराध क्रमांक 465/2021 धारा 34 ( 2 ) , 49A आबकारी एक्ट में पूर्व में आरोपी लिगया ऊर्फ राजू पिता राममुर्ति कोला उम्र 30 वर्ष निवासी चेनपुरी को दिनांक 03.08.2021 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से .60 लीटर ताडी एवं ताडी बनाने का पावडर जप्त किया गया था आरोपी से पुछताछ के दौरान उक्त पावडर सोमिया भूरा निवासी कुशलगढ । राजस्थान ) से खरीदना बताया । आरोपी सोमिया भूरा निवासी कुशलगढ का घटना दिनांक से फरार था । तथा थाना थादला के अपराध क्रमांक 466/2021 धारा 34 ( 2 ) , 49A आबकारी एक्ट में पूर्व में आरोपी नागराज पिता लक्ष्मण कलाल उम 35 वर्ष निवासी कोरवी , थना महबाद , तहसील गुडडु जिला ओरगल ( आध्यप्रदेश ) हाल मुकाम बैडावा बस स्टेण्ड थांदला को दिनाक 03.08.2021 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 65 लीटर ताडी एवं ताडी बनाने का पावडर जप्त किया गया था । आरोपी से पुछताछ के दौरान उक्त पावडर बाबू पिता सिनू कलाल निवासी कुशलगढ ( राजस्थान ) से खरीदना बताया तथा । आरोपी बाबू पिता सिनू कलाल घटना दिनांक से फरार था तथा उक्त दोनो फरार आरोपी बाबू तथा सोमिया थाना थांदला के अपराध क्रमांक 471/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में फरार थे । उक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ दवारा तीनों प्रकरणों में कुल 20000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । उक्त फरार आरोपी सोमिया भूरा पिता श्री रामुल कलाल निवासी कटीकल थाना आत्मापुर जिला सुर्यापट ( तेलंगाना ) हाल मुकाम परनाला पोस्ट झिकली थाना कुशलगढ । राजस्थान ) तथा बाबू ऊर्फ आंजनेयुलु पिता श्रीनु जाति सोमू ( मोदीराज ) निवासी यडवाल्ली थाना कनागल जिला नलगौडा राज्य तेलंगाना हाल मुकाम हरिजन बस्ती कुशलगढ ( राजस्थान ) को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , झाबुआ के निर्देशन तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय , थांदला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थांदला श्रीमति कौशल्या चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आज दिनांक को उक्त फरार आरोपियों को गिरफतार किया गया । उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्रीमति कौशल्या चौहान , प्रधान आरक्षक 531 अमितसिंह बघेल , आरक्षक 443 राहुल जमरा , आरक्षक 618 अनिल परमार , आरक्षक 103 महेन्द्र नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »