Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नगरीय चुनाव को लेकर बड़ी खबरमध्यप्रदेश में कब होंगे नगरीय निकाय चुनाव, 25 अगस्त को होगा फैसला,कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की स्पेशल रिपोर्ट

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना केसों में कमी देखी जा रही है वहीं स्कूल कॉलेज सहित अन्य गतिविधियों को संचालित किए जा रहे हैं इसी बीच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्थानीय नगर निकाय चुनाव जल्द कराने की भी याचिका दायर की गई है।जिसकी सुनवाई 25 अगस्त को होगी वही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।दरअसल मध्य प्रदेश की जबलपुर हाईकोर्ट में दमोह निवासी जया ठाकुर की तरफ से याचिका दायर की गई है।जिसमें कहा जा रहा है कि प्रदेश के नगर निगम और पंचायत का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बावजूद इसके अब तक चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।वहीं जया ठाकुर के वकील वरुण सिंह ठाकुर की तरफ से याचिका दायर कर अनुरोध किया गया है कि राज्य सरकार को जल्द से जल्द स्थानीय निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए जाए।बता दे कि जबलपुर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक-जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगल पीठ द्वारा 25 अगस्त को इस मामले की सुनवाई की जाएगी।इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव पर बोलते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि प्रदेश में 6 महीने तक नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव कराने के लिए एक बार फिर से आरक्षण की पूरी प्रक्रिया को दोहराने पड़ेगा। जिसमें 6 महीने से अधिक का समय लग सकता है।
इसके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि अभी भी नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रक्रिया कोर्ट में लंबित है।जिस पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही प्रदेश में चुनाव कराए जा सकते हैं।इसके अलावा हाईकोर्ट में इलेक्शन कमीशन द्वारा कहा गया था कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रक्रिया में देर हो सकती है। जिसके बाद यह तो जाहिर है कि मध्य प्रदेश में फिलहाल नगरीय निकाय चुनाव संभव नहीं लग रहा।25 अगस्त को होने वाली सुनवाई में जबलपुर हाई कोर्ट की खंडपीठ क्या फैसला देती है। इसके ऊपर आगे की प्रक्रिया निर्धारित रहेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »