Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नगर निगम आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप,खंबे में चढ़कर बिजली सुधार कर रहा था कर्मचारी ।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)- नगर निगम के आउट सोर्स कर्मचारी की मौत बिजली के खंबे में सुधार करने के दौरान हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। बताया गया कि काफी मशक्कत के बाद तार में फंसे हुए शव को स्थानीय लोगों की मदद से नगर निगम कर्मचारियों द्वारा नीचे उतारा गया जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक स्ट्रीट लाइट का काम कर रही कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी की मौत हुई है, चर्चा के अनुसार कर्मचारी खंभे पर सुधार कार्य के लिए चढ़ा था और इसी दौरान अचानक से सप्लाई शुरू हो गई जिससे करंट लग जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है लेकिन कर्मचारी के मौत से हड़कंप मचा हुआ है। एसजीएमएच में भी अधिकारियों सहित नगर निगम कर्मचारी व अन्य लोग पहुंचे हैं। कर्मचारी का नाम प्रमोद साकेत बताया जा रहा है जोकि महाजन टोला का रहने वाला है और वह बिछिया मोहल्ले में खंबे में विद्युत सुधार करने के लिए गया था।
वही ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है और जमकर हंगामा मृतक के परिजन व अन्य कर रहे हैं। अस्पताल में भीड़ जमा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »