Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नर्मदा में फंसे 4 मछुआरों को NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, ड्रोन के जरिए पहुंचाई गई लाइफ जैकेट

जबलपुर(kundeshwartimes) विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट जलप्रताप की तेज धार में फंसे 4 युवकों को आखिरकार तड़के सुबह 6 बजे एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पिछले 12 घंटों से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में नर्मदा में पानी का बहाव तेज होने के कारण परेशानी जा रही थी, लेकिन नर्मदा नदी में पानी कम होते ही चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है.
पानी बढ़ जाने से हुआ हादसा:दरअसल जबलपुर के गढ़ा पुरवा के रहने वाले 4 युवक मनीष केवट, संतोष केवट, शुभम केवत, और अमित केवट, मछली पकड़ने के लिए भेड़ाघाट धुआंधार स्थित गोपालपुर पहुंचे थे, जहां मछली पकड़ने के दौरान नर्मदा में पानी का बहाव तेज हो गया और चारों टापू में ही फंस गए. इसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी जिला पुलिस एवं प्रशासन को लगी तो उनके द्वारा एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन नर्मदा में तेज पानी होने के कारण काफी कठिनाई एवं परेशानियों हो रही थी. इसके बाद जिला प्रशासन को सेना की मदद ली, लेकिन इस बीच प्रशासन ने कई बार अपने स्तर पर रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगी.
एयरलिफ्ट की नहीं पड़ी जरुरत, ड्रोन से पहुंची मदद: कोई बड़ी अनहोनी ना हो जिसके कारण जिला प्रशासन को रेस्क्यू रात को ही रोकना पड़ा और तड़के सुबह जब एनडीआरएफ की टीम भोपाल से जबलपुर पहुंची और पानी कम होते ही चारों युवकों को ड्रोन से रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद पहुंचाई गई, जिसके बाद उन्हें सकुशल बचा लिया गया. वहीं रेस्क्यू करने के बाद बाहर निकले चारों युवकों ने बताया कि “हम जबलपुर की गढ़ा पुरवा के रहने वाले हैं. हम मछली पकड़ने के लिए भेड़ाघाट स्थित गोपालपुर पहुंचे थे, मछली पकड़ने के दौरान चारों टापू पर खाना खाने के लिए बैठ रहे थे, तभी पानी का बहाव तेज हो गया और सभी बीच में ही फंस गए.”
वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि “चट्टानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए एअरलिफ्ट भी करना पड़ सकता था, जिसके लिए रायपुर में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने कहा गया था. अगर एनडीआरएफ की टीम चारों लोगों को बाहर निकालने में कामयाब नहीं होती तो, निश्चित ही चारों युवकों को एयरलिफ्ट किया जाता.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »