Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नवागत कलेक्टर निकली शहर भ्रमण में:लाडली बहना योजना के कैंप का किया निरीक्षण, पात्र हितग्राहियों को सौंपी आवेदन पत्र की पावती

रीवा(kundeshwar times)- रीवा जिले की नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल शुक्रवार की सुबह शहर भ्रमण में निकली है। वे नगर निगम के वार्ड क्रमांक-9 एवं 10 में बनाए गए कैंप में पहुंचकर लाडली बहना योजना की स्थित देखी है। निरीक्षण के दौरान आवेदन पत्र भरवाने आई महिलाओं से जानकारी ली। इसके बाद पात्र हितग्राहियों को आवेदन की पावती सौंपी है। भ्रमण की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

कलेक्टर पाल ने कैंप में आवेदन भर रहे कर्मचारियों से आवेदन पत्रों की स्थिति जानी है। निर्देशित किया कि सुविधाजनक ढंग से सभी महिलाओं के आवेदन पत्र भरे जाएं। महिलाओं से अपेक्षा है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राही अपने आवेदन पत्र अवश्य भरवाएं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, एसडीएम अनुराग तिवारी भी मौजूद रहे।

एसएएफ ग्राउंड पहुंची निरीक्षण करने

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 की राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसलिए रीवा में कलेक्टर से लेकर एसपी तक बदल दिया गया है। अब जमीन में उतरकर कार्य करने वाले अफसरों को रीवा भेजा गया है। आगामी हाेने वाली चुनावी सभा को लेकर नवागत कलेक्टर एसएएफ ग्राउंड पहुंची है। वहीं अधिकारियों को व्यवस्था तैयार रखने के लिए निर्देशित किया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »