Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“नशे के कारोबारियों के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही” थांदला से मनीष वाघेला

“नशे के कारोबारियों के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही”

थांदला से मनीष वाघेला


पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु नशे के माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने एवं मुखबीर मामुर करने के निर्देश दिये गये थे।
इसी तारतम्य में दिनांक 08-10-2020 को रात में थांदला पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रक में डोडोचूरा लेकर पेटलावद रोड से पिटोल तरफ जा रहा है। सूचना पर थाना थांदला की पुलिस टीम द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर नौगावां रोड पर शीव मंदिर के सामने एक संदिग्‍ध अशोक लेलेण्‍ड ट्रक क्रं. RJ-04 GA-0902 को आता देख बड़ी ही सुझबुझ से पकड़ा, ड्रायवर का नाम पता पुछने पर अपना नाम गोपाराम पिता कालुराम जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सारला तह. सेंडवा जिला बाड़मेर राजस्‍थान का होना बताया एवं ट्रक की तस्‍दीक करने पर ट्रक में शुरूआत में तो खाद की बोरिया मिली। फिर उसके बाद बारिकी से एक-एक कर सभी बोरियों को चेक किया गया तो आरोपी की काली करतुत सामने आ गई, कुल 51 बोरिया जिसमें की डोडाचूरा भरा हुआ था जो खाद की 200 बोरियों में छुपाकर रखी गई थी। 51 डोडाचूरा की बोरियों का तोल करने पर 1035 किलो डोडाचूरा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया। जिस पर थाना थांदला में अपराध क्रं. 428/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से थाने लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा डोडाचूरा नीमच से लाना एवं हीम्‍मत नगर गुजरात में ले जाना बताया गया है। प्रकरण में डोडाचूरा के स्‍त्रोतो के संबंध में विवेचना जारी है।


आरोपी से जप्‍त सामग्री :-
01. डोडाचूरा 1035 किलो किमती 20,75,000/- रू.
02. अशोक लेलेण्‍ड ट्रक क्रं. RJ-04 GA-0902 किमती 5,00,000/- रू.
03. खाद की 200 बोरियां किमती 60,000/- रू.
04. एक ओप्‍पो कम्पनी का मोबाईल किमती 4,000/- रू.
कुल किमती 26,39,000/- रू.

सराहनीय योगदान:-
उक्त सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी खवासा उनि सुशील पाठक, चौकी प्रभारी नौगावां सउनि महावीर, उनि प्रथ्वीराज डामोर, प्रआर. 64 अशोक, प्रआर 528 रामदास, प्रआर 499 महेश, प्रआर 531 अमित, आर. 71 विजेन्द्र, आर. 237 प्रकाश, आर. 442 राहुल, आर. कमल का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »