Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नहीं थमेगा बारिशों का दौर,14 जिलों सहित 5 संभागों मे भारी बारिश एवं बिजली गिरने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी, सितंबर माह में जारी रह सकती है झमाझम बारिश

मौसम विभाग (MP Weather alert) ने आज सोमवार 20 सितंबर 2021 को प्रदेश के 14 जिलों अनूपपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है।वही 5 संभागों रीवा, शहडोल, होशंगबाद, इंदौर और उज्जैन में बिजली गिरने और चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर व ग्वालियर, चंबल, भोपाल व होशंगाबाद संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है।
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 23 सितंबर से भोपाल-इंदौर के साथ ग्वालियर और उज्जैन संभागों में हल्की बारिश रहेगी।  इसके अलावा 25 सितंबर नया सिस्टम बनने के आसार है, जिसके चलते पूरे महीने बारिश के जारी रहने की उम्मीद है।इसके साथ ही 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने अगले 4 दिन, 20 से 23 सितंबर के दौरान उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी वर्षा के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather) की मानें  वर्तमान में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के दुर्बल होने के बाद निम्न दाब क्षेत्र पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश/ पूर्वी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण (के साथ सक्रिय है। जबकि पश्चिम-मध्य अरब सागर और दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) बीकानेर और निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए सतना, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा से लेकर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वहीं तेलंगाना से लेकर रायलसीमा और दक्षिणी तमिलनाडु से तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है। वहीं पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में अद्यतन चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके रात्रि तक ओडिशा की ओर विस्थापित होने की संभावना बनी हुई है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »