Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नाबालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी की जमानत हुई निरस्त। मनीष वाघेला


नाबालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी की जमानत हुई निरस्त।                                मनीष वाघेला
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी ने बताया कि दिनांक 25.06.2020 को पीडि़ता के माता-पिता भजन करने के लिये रात में कहीं गये हुये थे। उस समय नाबालिका घर पर ही थी। माता-पिता वापस घर लौटे तब देखा कि उनकी लड़की घर पर नहीं थी। पीडि़ता को घर वालो ने आस-पास और रिश्तेेदारों में तलाश करने पर कहीं पता नहीं लगा, उन्हें शंका थी कि उनकी नाबालिका के गांव के ही कुंवरसिंह नामक व्येक्ति भगाकर ले गया है। पीडि़ता की गुमशुदगी रिपोर्ट थाना कालीदेवी में लिखवाई थी। थाना कालीदेवी द्वारा दिनांक 25.11.2020 को पीडि़ता को दस्तीयाब किया गया तथा पीडि़ता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी कुंवरसिंह उसे बहला-फुसलाकर ले गया था तथा उसके साथ बलात्कार भी किया था। आरोपी को धारा 363, 366, 376(2) भा.दं.वि., 5/6 पॉक्सोब एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उसका जे.आर. स्वीकृत होने से आरोपी को जिला जेल झाबुआ में भेज दिया गया था आरोपी कुंवरसिंह की ओर से जमानत आवेदन पत्र प्रथम अपर सत्र श्री संजय चौहान के न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से न्यायालय द्वारा आरोपी का जमानत पत्र निरस्त कर दिया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से संचालन विशेष लोक अभियोजक श्री एस.एस. खिची, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा किया गया।

सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
जिला झाबुआ, (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »