Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नाबालिक छात्रा को मारा तमाचा, दी गाली, एक घंटे तक थाने में रखा बैठाए, नारी सम्मान और बेटी मुस्कान पर पुलिस सवालों के घेरे में,कुंंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह(मड़ियादो)स्थानीय पुलिस द्वारा मड़ियादो में एक नाबालिक छात्रा को रात 9 बजे दरवाजे खुलवाकर तमाचा मारने, गाली देने व थाने में एक घंटे तक बैठाए रखने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद छात्रा व उसके भाई डरे हुए व ग्रामीणों में रोष है। जानकारी के अनुसार इटावा उत्तरप्रदेश से किसी मामले में पुलिस मड़ियादो आई थी जिसे किसी लड़की को बरामद करना था। बताया जाता कि वह लड़की चौराइया पंचायत के पाटन गांव में रहती थी। जिसको पकडने के लिए इटावा पुलिस मड़ियादो पुलिस को लेकर मड़ियादो में किराए से रहकर पाटन ग्राम के नाबालिगों के घर गई। दरवाजे खोलने आई नाबालिक लड़की को एक पुलिसकर्मी द्वारा तमाचा मारते हुए गाली दी गई। अपनी बहिन को गाली सुनते देख 15 वर्षीय भाई ने विरोध किया तो उसे भी तमाचे मार दिए और लड़की को पुलिस थाने ले आई। बाद में पुलिस लड़की के भाई को लेकर पाटन गई और अन्य लड़का लड़की को पकड़कर इटाबा ले गई। लेकिन इस दौरान लकड़ी को गाली देकर उसे थाने ले जाने आदि में पुलिस की मनमानी ने बेटियों के प्रति संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है। नाबालिक लड़की ने बताया कि पुलिस ने दरवाजे खुलवाए ओर खोलते ही बिना बात किये तमाचा मार दिया और जब कहा क्यो मारा तो गाली दी। मेरे छोटे भाई को भी मारा और मुझे थाने ले गए जंहा एक घंटे तक बैठाए रखा फिर छोड़ा। अब सवाल यह उठता है कि लड़की को थाने ले जाने के दौरान क्या पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। लड़की ने क्या अपराध किया जो उसे मारा और गाली दी। उसके नाबालिक छोटे भाई का क्या कुसूर था जो उसको मारा। यह सारे सवाल के जबाब भले पुलिसकर्मी न दे लेकिन जनता जरूर पुलिसिया गुंडागर्दी की चर्चाएं आक्रोशित हो चुकी है।

इनका कहना है

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे का कहना है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस आई थी ,जो आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी लड़की को पूछताछ के लिए लाया गया था, मारपीट की घटना से इनकार किया गया ।
दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है जिन्होंने संपूर्ण मामले में जांच की बात कही है।
चलते चलते
इस घटना के बाद थाने में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम से स्थानीय पत्रकारों ने बनाई दूरी।।                 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »