Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नायब सिंह सैनी बनेंगे हरियाणा के नए सीएम विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला शाम 5:00 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह जानिए नए सीएम का पूरा परिचय

नई दिल्ली (kundeshwartimes)/ हरियाणा का नया सीएम नायब सिंह सैनी को बनाया गया है। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर की जगह ली। नए सीएम का आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब जेजेपी और बीजेपी के बीच गठबंधन टूट गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले सीट-बंटवारे को लेकर टूट गई है।

विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

भाजपा के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे।नायब सिंह सैनी आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे।

नायब सिंह सैनी का परिचय

नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा के दिग्गज नेता और फिलहाल कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।
वर्तमान में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उन्हें 27 अक्टूबर 2023 को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था।
नायब सिंह सैनी ने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। वहीं च. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली है।

नायब सिंह सैनी राजनीतिक सफर

भाजपा से पहले नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे। इसी के जरिए उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद नायब सिंह सैनी भाजपा में शामिल हो गए थे।
नायब सिंह सैनी को 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनाया गया था।
नायब सिंह सैनी 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्य बने थे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने।
नायब सिंह सैनी 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे थे। लोकसभा चुनाव-2019 में कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़े और सांसद बनाए गए। इसके बाद अक्टूबर 2023 में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

नायब सिंह सैनी की संपत्ति

नायब सिंह सैनी की संपत्ति 3 करोड़ रुपये की है। इनके ऊपर 57 लाख की देनदारिया है।
नायब सिंह सैनी के पास 4 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 24 लाख रुपये जमा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »