Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

निमास स्थित कृष्णा माइंस में बड़ा हादसा, पत्थर निकालते समय हुई घटना?, एक की मौत दो गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

कटनी (कुंडेश्वर टाइम्स)- जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत निमास में मौजूद कृष्णा माइंस नामक मार्बल खदान में शनिवार को एक बड़ी घटना होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पत्थर निकालते समय हुई इस घटना में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। खदान संचालक के द्वारा सभी घायलों को जबलपुर स्थित सेल्वी हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है। इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है की घटना हो जाने के बाद भी खदान संचालक के द्वारा अब तक घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जाता है की स्थानीय सूत्रों से घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की तहकीकात करने में जुट गई है।

विश्वस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम निमास में मौजूद कृष्णा माइंस में पत्थर निकालते समय शनिवार को एक घटना हुई जिसमें वहां पर काम कर रहा एक मजदूर मारा गया तथा दो अन्य लोग घायल हुए। पुलिस को बिना सूचना दिए आनन फानन में माइनस संचालक के द्वारा घायलों को जबलपुर स्थित सैलवी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर अब तक खदान संचालक के द्वारा पुलिस को कोई भी सूचना प्रदान नहीं की गई है जिसके कारण हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम भी सामने नहीं आ सका है।

लीपापोती की तैयारी

सूत्र बताते हैं की खदान संचालक इस पूरे मामले में लीपापोती करने की तैयारी में है। माइंस के अंदर पत्थर निकालते समय हुई घटना को खदान के बाहर हुई घटना में परिवर्तित करने की साजिश रची जा रही है। घटना में लीपापोती करने के इरादे से ही खदान प्रबंधन के द्वारा अभी तक पुलिस को घटना की कोई भी सूचना नहीं दी गई है स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की तहकीकात करने में जुट गई है। अब देखना यह है कि पुलिस घटना की सारी सच्चाई सामने ला पाती है या फिर खदान संचालक अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता है। इस घटना को लेकर जो भी चर्चाएं वर्तमान में सामने आ रही हैं उसकी कुंडेश्वर टाइम्स पुष्टि तो नहीं करता लेकिन घटना बेहद संगीन है यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच अवश्य कराई जानी चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »