Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नियमित रूप से हो क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक,व्यापारिक संगठन भी स्व-नियंत्रण के लिए आगे आये -मुख्यमंत्री, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 22 सितम्बर 2020. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर जिले में नियमित रूप से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठकें की जाय। धर्मगुरूओं, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, चिकित्सकों, व्यापारियों आदि की सलाह तथा उन्हें विश्वास में लेकर कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता होने पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से वे स्वयं भी संवाद करेंगे। कोरोना पर नियंत्रण के लिए गाइड लाइन में आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी। व्यापारिक संगठनों को भी कोरोना से बचाव के लिए विभिन्न नियंत्रण स्वयं लागू करने की पहल करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना टेÏस्टग को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों का भी क्षमतावर्धन किया जा रहा है। जिला प्रशासन समाज के सहयोग और जनसामान्य को विश्वास में लेकर कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में रख सकता है। उन्होंने जिलों के प्रभारी अधिकारियों को जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने, जिला प्रशासन को सतत रूप से आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। होम आइसोलेशन व्यवस्था तथा कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर से प्रभावी मॉनीटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी जगह फीवर क्लीनिक्स सक्रिय है। इसके साथ ही मोबाइल फीवर क्लीनिक आरंभ किए जायेंगे। जिससे कि कोरोना के मरीजों की जल्दी से जल्दी जांच कर उनकी प्रभावी चिकित्सा सुनिश्चित की जा सके।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल मरीजों में 8 हजार 803 होम आइसोलेशन में है जो कि कुल मरीजों का 39 प्रतिशत है। इनकी नियमित रूप से मॉनीटरिंग की जा रही है। आइसोलेशन में सर्वाधिक मरीज भोपाल में 882, इंदौर 832, जबलपुर 784, ग्वालियर में 672, शहडोल में 423, रीवा में 342, शिवपुरी में 295, उज्जैन में 280, बैतूल में 237, नरसिंहपुर में 210, अनूपपुर में 204, खण्डवा में 177, दतिया में 176, सतना में 167, होशंगाबाद में 155, उमरिया में 153 तथा शेष अन्य जिलों में है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »