Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नुक्कड़ सभा के माध्यम से घोसी संघर्ष समिति ने चलाया कोरोना वायरस जागरूकता अभियान,मऊ (उ.प्र.)से आर्दश पाण्डेय के साथ पत्रकार नीरज राठौर की रिर्पोट

मऊ – घोसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में कोरोना वायरस जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आज चौथे दिन करीमुद्दीनपुर घोसी में एक नुक्कड़ सभा करके लोगो को जागरूक किया गया। डाक्टर मोहिबुलहक अंसारी के अध्यक्षता में देर शाम जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस चीन से आया हुआ है। जिससे पूरा विश्व एवं पूरा देश परेशान है, लेकिन आपलोग साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दें। अपने हाथों को बराबर धुलते रहें, कपड़ो की साफ सफाई करते रहे, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न रहें। जब भी आपको सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, विटामिन सी का प्रयोग करें, धूप में भी रहें क्योंकि जब धूप की गर्मी आपके शरीर पर पड़ेगी तो किसी भी वायरस का असर नहीं होगा, अपने गन्दे हाथों से मुंह, नाक, आंख न छुएं, नीबू सन्तरा का प्रयोग करें, डाक्टर मोहिबुलहक ने बताया कि सुबह खाली पेट गरम पानी में शहद एवं नीबू डालकर पियें, नारियल के तेल में कपूर डालकर अपने नाकों में लगाये, और अफवाहों से भी बचें। क्योंकि यह सरकार द्वारा महामारी घोषित हो गई है। नुक्कड़ सभा का संचालन खुर्शीद खान ने किया एवं कहा कि अनचाही यात्रा से भी बचें। ठंडी चीजें न खाएं, गरम पानी मे नमक मिलाकर गरारा करें एवं गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें। सलमान घोसवी ने भी अपने गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जितना हो सके बचने की जरूरत है। खासतौर से बुजुर्गों पर एवं बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस जागरूकता अभियान में शेख हिसामुद्दीन, राजेश जायसवाल, नौशाद खान, मुन्ना अंसारी, शिब्बू खान, खैरुल बशर, अंशारुल हक, सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »