Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नेचरल गोल्ड फर्म के भागीदारों को धोखाधड़ी एवं अमागनत में खयानत के आरोप में न्यायालय ने भेजा जेल। थांदला से मनीष वाघेला की रिपोर्ट

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नदीम खान द्वारा अमानत में खयानत एवं धोखाधड़ी करने वाले नौ अभियुक्तों को भेजा जेल


थांदला (ब्यूरो) मीडिया सेल प्रभारी वर्षा जैन के अनुसार दिनांक 5/ 09/ 2020 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला के द्वारा गठित दल द्वारा नेचर गोल्ड पल्स एंड फ्लोर मिल मंडी रोड थांदला की जांच फर्म के भागीदार श्रेणिक गादिया की उपस्थिति में की गई। फर्म के सुपरवाइजर मानसिंह पिता भालिया चौहान द्वारा खुले स्थान एवं गोदाम में गेहूं एवं चने के बोरों की गिनती करवाई गई जांच के दौरान स्टाक बुक में दर्ज स्टाक में और मौके पर भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टाक में कुल 75.39 क्विंटल गेहूं एवं 28.7 4 क्विंटल चना कम पाया गया। इसी प्रकार दिनांक 16 /05/ 2020 से दिनांक 01/07/ 2020 तक मंडी में प्रस्तुत भुगतान पत्रक रिपोर्ट की रैंडमली जांच एवं कृषको का सत्यापन मौके पर करवाया गया विसंगति होने पर भौतिक सत्यापन करवाया गया जिसमें 23 कृषकों का लेखा में बताए गए ग्राम खवासा हरीनगर सुतरेटी एवं काकनवानी में निवासरत होना एवं राजस्व अभिलेख में किसी प्रकार की भूमि इनके नाम से दर्ज होना नहीं पाई गया। कृषक जानकीलाल पाटीदार निवासी खवासा द्वारा खवासा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था गेहूं उपार्जन केंद्र पर पंजीयन कराकर गेहूं विक्रय किया जाना पाया गया। इस प्रकार फर्म नेचुरल गोल्ड पल्स एंड फ्लोर मिल के प्रबंधकों के द्वारा फर्जी तरीके से विधि विरुद्ध गेहूं एवं चना क्रय करना कम स्टॉक रखना पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग थांदला की लिखित रिपोर्ट पर थाना थांदला की पुलिस द्वारा फर्म के प्रबंधकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। थाना थांदला की पुलिस द्वारा आज अभियुक्तगण अली हुसैन पिता गुलाम अली बोहरा, मोहम्मदी पिता अब्बास बोहरा ,मुस्तनसीर पिता अलीहुसैन ,संजय पिता चंपालाल जैन, हुजेफा पिता अली हुसैन बोहरा रजनीकांत पिता रूपचंद जैन ,श्रेणिक पिता कनकमल गादिया निवासी गण थांदला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया ।न्यायालय द्वारा सभी अभियुक्तगण की न्यायिक अभिरक्षा स्वीकार करते हुए जिला जेल झाबुआ भेजा गया।राज्य की ओर से प्रकरण का संचालन एडीपीओ रवि प्रकाश राय द्वारा किया गया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »