Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

न्याय की आस में मासूम बच्चों के साथ थाली-चम्मच बजाते हुए पदयात्रा पर निकला गरीब परिवार

राजगढ़(kundeshwartimes) मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन कैसे काम करती है इसकी तस्वीर राजगढ़ जिले में देखी जा सकती है. पहले दबंगों की गुंडागर्दी और फिर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से परेशान पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग के लिए सड़क पर थाली व चम्मच बजाते हुए जिला मुख्यालय तक पैदल यात्रा की. पूरे परिवार ने महिला व बच्चों के साथ राजगढ़ कलक्ट्रेट तक गांव से 65 किलोमीटर की पदयात्रा की. इस दौरान रास्ते में मिलने वाला हर शख्स इस परिवार को देखकर व्यथा समझने की कोशिश करता रहा.
है

क्या है पूरा मामला

पीड़ित परिवार के मुखिया देव सिंह पिता रतनलाल के अनुसार जिले के खेड़ीपटेल गांव में वह परिवार सहित रहते हैं. गांव उसकी पुस्तैनी खेती है. लगभग आधा हेक्टेयर खेती में काम करके वह परिवार का गुजारा करता है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उसकी इस खेती पर साल 2019 से गांव के कुछ दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया था. इसके बाद मामला कोर्ट में चला. कोर्ट से उसे न्याय मिला और फैसला उसके पक्ष में आया. कोर्ट के फैसले के बाद कुछ दिन पहले इस परिवार ने खेत मे सोयाबीन की फसल बोई है. अच्छी बारिश के बाद फसल होने लगी. लेकिन दो दिन पहले गांव के ही दबंग राधाबाई पति राधेश्याम, फूल सिंह पिता प्रताप सिंह, नैन सिंन्ह पिता फूल सिंह,नटवर सिंह पिता फूल सिंह,देवराज पिता मानसिंह, समन्दर सिंह, सप्तर सिंह पिता भगवान सिंह, भगवान सिंह पिता प्रताप सिंह, मानसिंह पिता प्रताप सिंह, गोपाल पिता मानसिंह निवासी खेड़ीपटेल और छगनसिंह लाठियां-कुल्हाड़ी लेकर आए और उसकी फसल को नष्ट कर दिया.

ना पुलिस ने सुनी और न प्रशासन ने :इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने माचलपुर थाने के साथ ही नायब तहसीलदार से की. लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई. दबंगों की गुंडागर्दी से परेशान होकर पीड़ित परिवार देवसिंह गुर्जर, बनेसिंह, मांगीलाल गुर्जर, रामकला बाई सहित बनेसिंह का चार वर्षीय पुत्र अभिनन्दन और लगभग डेढ़ वर्ष के कृष्णपाल हाथ में थाली और चम्मच बजाते हुए राजगढ़ कलेक्टर से न्याय मांगने के लिए निकल पड़े.

तहसीलदार ने आवेदन लेकर चलता किया :इस मामले में माचलपुर थाना प्रभारी जितेंद्र अजनारे का कहना है “मामला राजस्व से जुड़ा है. इसलिए जब तक क्लियर नहीं होगा कि जमीन असल में है किसकी, तब तक पुलिस कुछ नही कर सकती.” वहीं, नायब तहसीलदार का कहना है “दोनों पक्षों को बुलाया गया है. अगर कोर्ट का जो भी फैसला होगा, आदेश की कॉपी देखकर हकदारों को कब्जा दिला देंगे.” वहीं, पीड़ित परिवार चम्मच और थालियां बजाता हुआ जब कलक्ट्रेट पहुंचा तो राजगढ़ कलेक्टर की गैरमौजूदगी में तहसीलदार ने सुनवाई की. राजगढ़ तहसीलदार चंद्र कुमार ताम्रकर का कहना है “पीड़ित के आवेदन की जांच की जा रही है.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »