Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पंचायत सचिव के समर्थन में ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

जनपद सदस्य के सचिव के प्रति बर्ताव से असहमत हैं देवरी पंचायत के ग्रामवासी


हर्रई(kundeshwartimes)- जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत देवरी के पीपरपानी, खमोरी, मांडोपानी एवं उमरी खुर्द के ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हर्रई को जनपद सदस्य बिस्सो बाई तेकाम द्वारा पंचायत सचिव महेंद्र सरयाम को प्रताड़ित किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत देवरी अंतर्गत सम्मिलित सभी ग्रामों के ग्रामीणों ने सचिव की कार्य प्रणाली से संतुष्ट होने की बात कही, परंतु आए दिन जनपद सदस्य का सचिव के प्रति दबावपूर्ण व्यवहार एवं सचिव के स्थानांतरण के लिए लगातार प्रयास करने के कारण कार्यरत सचिव मानसिक रूप से परेशान है। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य बिस्सो बाई तेकाम को ग्राम सभा में आकर अपनी बात रखने हेतु निवेदन किया परंतु ग्राम सभा में उपस्थित ना होते हुए लगातार जनपद सदस्य द्वारा सचिव के प्रति षड्यंत्र किए जाने से ग्रामीण नाखुश दिखे।

छोटे-छोटे ग्रामों एवं मंजरे टोलों के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने अस्तित्व में आए मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम को मूर्त रूप देने वाले जन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के मध्य संबंधों में अस्थिरता का सीधा प्रभाव जन कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ता है। अधिकारों एवं कर्तव्यों की अपर्याप्त जानकारी के चलते या पद के दुरुपयोग के कारण आपसी सामंजस्य बिगड़ता है। ग्रामीणों द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद मामले का क्या निराकरण होता है, यह देखने योग्य विषय है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »