Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का एक महीना पूरा,375 लोगों पर किया जा रहा है ट्रायल, अभी तक रिपोर्ट उत्साहजनक, प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिपोर्ट

बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हुए एक महीना पूरा हो गया है। पहले चरण में जिन लोगों पर ट्रायल हुआ है वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यानी उनपर अभी तक कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। इस तरह वैक्सीन तो सुरक्षित है लेकिन यह कोरोना वायरस से लड़ने में कितनी असरदार है इसका विश्लेषण होने के बाद ही पता चलेगा।

पटना एम्स में पहले डोज के बाद एंटीबॉडी जांच के लिए आईसीएमआर भेजा गया है। देश भर में सबसे पहले पटना एम्स में 15 जुलाई को वैक्सीन ट्रायल शुरू हुआ था। कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए देशभर के अस्पतालों समेत पटना एम्स में जिन लोगों पर ट्रायल चल रहा है। उसका पहला चरण अगस्त महीने के अंत में पूरा होगा।
देश भर में 375 लोगों पर वैक्सीन ट्रायल चल रहा है। जिसमें पटना एम्स में 46 लोग शामिल हैं। ट्रायल वैक्सीन की पहली डोज देने के 14 दिन बाद दूसरी डोज 44 लोगों को दी गयी है। पहला चरण अगस्त महीने के अंत में पूरा होगा। इसके बाद सभी 375 लोगों पर ट्रायल किए गए वैक्सीन का विश्लेषण किया जाएगा।

 

विश्लेषण में वैक्सीन के असरदार होने की जानकारी ली जाएगी। यानी कोरोना वायरस के खिलाफ शरीर में कितनी एंटीबॉडी बन रही है? जो एंटीबॉडी बनी है वो मेंटेन है या नहीं। ऐसे प्रमुख तथ्यों की जानकारी मिलने और संतोषपरक रिपोर्ट होने पर ही दूसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इस प्रकार दूसरा चरण पूरा होने के बाद फिर विश्लेषण होगा। अगर आईसीएमआर तीसरे चरण की जरूरत समझेगा तो तीसरा चरण भी हो सकता है लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रायल के दो चरण पूरा करने के बाद ही वैक्सीन लाने की योजना है। इस प्रकार यह उम्मीद की जा रही है वैक्सीन इस साल के दिसंबर के अंत तक या अगले साल जनवरी महीने में ही मिल सकेगी।

पटना एम्स के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि वैक्सीन ट्रायल के पहले चरण के विश्लेषण रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक वैक्सीन सुरक्षित पायी गयी है। यह वैक्सीन कितनी असरदार है? इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »