Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्नी के मायके से न लौटने से नाराज युवक 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा।ससुराल में मारपीट का आरोप, सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)।
मऊगंज जिले के देवतालाब में गुरुवार सुबह प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।

सुबह 7 बजे चढ़ा, 8 बजे उतरा नीचे

लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे देवतालाब स्थित मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक की पहचान देवतालाब निवासी के रूप में हुई है।

टावर पर चढ़ने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने तत्काल टावर के आसपास घेराबंदी कर दी। थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर से युवक से लगातार बातचीत कर समझाइश दी। करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद सुबह 8 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पत्नी के न लौटने और मारपीट का लगाया आरोप

थाना प्रभारी राजेश पटेल के अनुसार, युवक ने बताया कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जब वह पत्नी को बुलाने ससुराल गया तो पत्नी वापस नहीं आई। युवक का आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसी से क्षुब्ध होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।

प्राथमिकी दर्ज, विवेचना में लिया मामला

पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के बाद थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि “युवक के कथनों के आधार पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।” पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

एक घंटे तक थमी रहीं सांसें

घटना के दौरान देवतालाब कस्बे में हलचल बढ़ गई। सुबह-सुबह हुए इस घटनाक्रम को देखने के लिए टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। युवक के सकुशल नीचे उतरने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पुलिस की अपील

लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने कहा, “पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव में इस तरह के आत्मघाती कदम उठाना समाधान नहीं है। कोई भी समस्या होने पर पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें। हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »