Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्नी ने खरीदा मोबाइल तो पति ने पत्नी की नाक काटी और आंख फोड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स के लिए विजय यादव की रिपोर्ट

दमोह(kundeshwartimes)- दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम करैया भदौली में रहने वाली महिला की उसके पति ने जंगल में ले जाकर आज दोपहर चाकू से नाक काट दी और उसके बाद उसकी आंख छोड़ दी। यह दर्दनाक वारदात घाट पिपरिया के जंगलों में घटित हुई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित महिला कविता कुचबंदिया ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसने मोबाइल खरीदा था और मोबाइल पर वह अपने माता-पिता से बात करती थी। इस बात को लेकर उसका पति अक्सर उसे ताने देता और बात ना करने के लिए कहता। लेकिन उसने पति की बात नहीं मानी। इससे उसका पति नाराज हो गया। आज दोपहर अपनी पत्नी को वह घर से दूर घाट पिपरिया के जंगल में ले गया। वहां उसने एकांत पाकर अपनी पत्नी की चाकू से काट दी, इतने पर भी जब उसका जी नहीं भरा तो उसने चाकू उसकी आंख में मार दिया। जिससे आंख में बुरी तरह जख्म हो गया। उधर महिला की चीख-पुकार सुनकर जब लकड़ी बीनने वालों ने उसे देखा तो नाक और आंख से खून बह रहा था। तब ग्रामीणों ने तत्काल हंड्रेड डायल बुलाकर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति प्राणनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध संबंधों का जान पड़ता है महिला इसे मोबाइल पर बात करना बता रही है। हिरासत में लिए गए पति से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर असल मामला क्या है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »