Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पथरिया टीआई आरपी कुसुमाकर, प्रधान आरक्षक राम लखन दुबे, त्रिभुवन आरक्षक राजा भैया को सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

इधर एसपी ने सतपारा में हत्या स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही के दिए निर्देश..

सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई..

दमोह – जिस प्रकार से आपने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्य के साथ विभाग की सेवा की है और अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उसी प्रकार अब अपने जीवन के दूसरे चरण में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक हित में भी कार्य करें। यह बात पुलिस अधीक्षक हेमंत चैहान ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पथरिया टीआई आरपी कुसुमाकर,प्रधान आरक्षक राम लखन दुबे, त्रिभुवन आरक्षक राजा भैया के सेवानिवृत्त होने पर दिए गए विदाई समारोह में उनका सम्मान करते हुए कही।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का माल्यार्पण करते हुए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया तथा उनके यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, कोतवाली टीआई एचआर पांडे, सूबेदार आकांक्षा जोशी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

एसपी ने स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के दिए निर्देश..

दमोह। पुलिस अधीक्षक हेमंत चैहान द्वारा जिले के पथरिया थानांतर्गत ग्राम सतपारा में खेत में हुई किसान की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत पर शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान घटना के विभिन्न पहलुओं पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए ।इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर किन लोगों का आना जाना था तथा किन लोगों से उनकी बुराई थी इसके संबंध में भी परिजनों से चर्चा करते हुए जानकारी एकत्रित की तथा संबंधित जांच अधिकारियों को आरोपी तक शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओपी पथरिया के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »