Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पन्ना – सरकार को बचाने व विधायकों को सद्बुद्वि के लिए गॉधी चौक में हुआ हवन,हवन कार्यक्रम में शामिल हुए जिले भर के कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता,पन्ना से नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

बागी हुए कांग्रेस विधायकों की सद्बुद्वि के लिए एनएसयूआई ने किया हवन

पन्ना। राज्यपाल द्वारा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का पत्र जारी किया गया है, जिसकों लेकर कमलनाथ सरकार पर बहुमत साबित करने का संकट खडा हो गया है। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से विदा लेने, बीजेपी में शामिल होने और उनके समर्थक मंत्रियों व विधायकों का साथ छोडते हुए इस्तीफा देने से मध्यप्रदेश सरकार डगमगाने लगी है, सरकार को संकट से उबारने के लिए मंत्रीगण अपने अपने तरीके से प्रयास कर रहे है। तो वही आज एनएसयूआई ने गॉधी चौक में हवन व पूजा पाठ कर बागी विधायकों की सद्बुद्वि के लिए भगवान से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह गहरवार के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जिले के कांग्रेसी नेता शामिल हुए और हवन में आहुतियां दी। इस दौरान मृगेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने का काम कर रही है और कांग्रेस के विधायकों को भाजपा शासित राज्य में बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हे अपने परिवार वालों से भी मिलने की अनुमति नही दी जा रही है। भाजपा द्वारा प्रदेश में आराजकता का माहौल तैयार किया गया है। लेकिन भाजपा कितना भी प्रयास कर ले प्रदेश में कमलनाथ की सरकार यथावत रहेगी। उन्होने हवन के संबंध में कहा कि हम सभी लोग हवन कर भगवान श्री जुगल किशोर जी प्रार्थना करते है भाजपा द्वारा बहकाये गये हमारे विधायकों को सद्बुद्वि दे और उनकी सकुशल घर वापिसी हो। विधि शास्त्र अनुसार हवन व पूजा पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा सम्पन्न कराया गया।
बहुमत साबित करने में सफल होगी कमलनाथ सरकार
गांधी चौक में एक घण्टे चले हवन कार्यक्रम में बागी विधायकों के साथ भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्वि के लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई। कांग्रेसियों का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसान, गरीब व आम जन के लिए कई हितैषी कार्य किये जा रहे है। प्रदेश में पहली बार हर घर में मात्र 100 रूपयें का बिजली का बिल आ रहा है, किसानों का कर्जा माफ हुआ है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक कई प्रकार की जन हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे परेशान भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी कूट नीति के चलते सरकार को परेशान करने का प्रयास कर रही है। भाजपा कितने भी दाव पेंच लगा ले कमलनाथ उनके मंसूबे को कामयाब नही होने देगें। उन्होने कहा कि विधानसभा में बहुमत के साथ सरकार आगे चलकर प्रदेश को विकास की ओर ले जायेगी।


इनकी रही उपस्थिति


एनएसयूआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांगे्रस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवजीत सिंह भईया राजा, उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, संगठन प्रभारी मनीष शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, रविन्द्र शुक्ला, मनोज केशरवानी, डी.के. दुबे, जगत पाल सिंह, मार्तण्ड देव बुन्देला, रेहान मोहम्मद, नृपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह परमार, ब्लाक अध्यक्ष पन्ना अनीस खान, अजयगढ़ राकेश गर्ग, दीपचन्द्र अग्रवाल, सेवा दल के जिला मुख्य संगठक रामबहादुर द्विवेदी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशीकांत दीक्षित, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्षगणों में वैभव थापक, दीपक तिवारी, अक्षय तिवारी, भरत सिंह, कदिर खान, रियासत खान, फैज खान, फैयाज खान, सरफराज फारूकी, जुबेर खान, जीतू तिवारी, राजा तिवारी, सुशील खरे, मनीष शर्मा, गोपाल मिश्रा, प्रधान जी, रमन दीक्षित, रकेश शर्मा, रवि तिवारी, रोहित परौहा, लोकेन्द्र यादव, कमलेश रावत, मिस्टर राईन, शैलेष विश्वकर्मा, सौरभ पटेरिया, विनय कांत पाण्डेय, जय राम यादव, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, आकाश पराशर, सचिन दुबे, बबलू यादव सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो, कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »