Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*पशुपतिनाथ महादेव की होगी प्राणप्रतिष्ठा

*पशुपतिनाथ महादेव की होगी प्राणप्रतिष्ठा*

थांदला मनीष वाघेला

थांदला के कलाजी नगर (फखरी कॉलोनी) में नवनिर्मित श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर दो दिवसीय शिव परिवार का प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। पवित्र श्रावण मास में यहां श्री पशुपतिनाथ की प्रतिमा के साथ सम्पूर्ण शिव परिवार को विराजित किया जा रहा है ।

*दो दिवसीय धार्मिक उत्सव*

 

आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर समिति के प्रमुख सदस्य मुकेश अहिरवार व हितेश पटेल ने बताया कि दो दिवसीय इस धर्म आयोजन में 15 अगस्त रविवार को दोपहर एक बजे स्तानीय हनुमान अष्ट मंदिर (बावड़ी) परिसर से कलश यात्रा के साथ शिव परिवार की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकलेगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कलाजी नगर (फ़ख़री कालोनी) स्थित नवनिर्मित मंदिर प्रांगण पहुचेगी । जहां विद्वान पंडितों द्वारा धार्मिक विधि विधान से गणेशपूजन के साथ प्रतिमाओं का जलाधिवास, अन्नाधिवास, शय्याधिवास कर आरती सम्पन्न होगी। इस अवसर पर शाम 7:30 बजे से देर रात्रि तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा ।

 

*सोमवार को होगी प्राणप्रतिष्ठा*

 

16 अगस्त श्रावण सोमवार को प्रातः 9 बजे से देवपूजन प्रतिष्ठा होम आरंभ होकर दोपहर 1 बजे शिव परिवार की प्रतिमाओ की मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा की जावेगी। दोपहर 2:00 पुर्णाहुति के बाद महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा।

 

*क्यो कहा जाता पशुपतिनाथ*

 

हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. 16 अगस्त को श्रावण माह का अंतिम सोमवार रहेगा । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी होती हैं भगवान शिव का यह अस्त्र मात्र ही कल्याणार्थ है, इसी कारण इसे ‘शुभ वज्र’ कहा गया है। मनुष्य के समान पशुओं के प्रति भी शिव के हृदय में अगाध वात्सल्य था। इस कारण उन्हें ‘पशुपति’ नाम मिला। इसलिए उन्हें पशुपतिनाथ भी कहा जाता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »