Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पात्र दिव्यांगजनों को योजना का लाभ मिले-कलेक्टर श्री चैतन्य गौवंश सड़कों पर न रहे, उन्हें गौशालाओ में शिफ्ट किया जाए स्टाप डेम गेट न लगा हो, फोटो सहित भेजे स्कूल समय पर न खुले, दी जाये जानकारी/कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह  – कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने कहा है समय से स्कूल ना खुले या कोई शिक्षक समय से स्कूल ना पहुँचे, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी सकती हैं। प्रत्येक मंगलवार को मेडीकल बोर्ड की बैठक होती हैं, सभी सीईओ जनपद पंचायत सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र का कोई भी दिव्यांगजन पात्रता रखता हो और उसके पास प्रमाण पत्र ना हो जिसके कारण वह लाभ से वंचित है ऐसे दिव्यांगजन को लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने ग्रामीण और नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने पेंशन सत्यापन के शेष कार्य को दी गई समय-सीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री चैतन्य आज साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौंड़, एसडीएम अविनाश रावत, डिप्टी कलेक्टर अदिति यादव सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने जिले के सभी नदी नालों के स्टाप डैम में गेट लगाए जाने की जानकारी लेते हुए आमजनों से कहा है कि जिन नदी-नालों में वाटर फ्लो ज्यादा है उनको छोड़कर गेट ना लगे होने पर जिला प्रशासन को जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा है कि जानकारी फोटो सहित दी जाए, समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ने बताया कि 830 गेट लगा दिए गये हैं। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग द्वारा उनके द्वारा लगाए गये गेटो की जानकारी दी। श्री चैतन्य ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि लोक सेवा के प्रकरण चैक करलें और उनका निराकरण कर लिया जाए, पेंडेन्सी ना रहे।
पेंशन प्रकरण पेंडिग ना रहे
बैठक में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण के सबंध में कलेक्टर श्री चैतन्य ने तहसीलवार, विभागवार, जनपदवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि तय समय-सीमा के भीतर सभी लंबित प्रकरण निराकृत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा आगामी बैठक में पुन: समीक्षा की जायेगी।
राजस्व वसूली की जाए
कलेक्टर श्री चैतन्य ने राजस्व्अधिकारियों से कहा है कि सभी तरह की राजस्व वसूलिया लगातार की जाए। साथ ही कहा कि कोई भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण ना हो, सुनिश्चित करें।
पटाखों की दूकानों में सैफ्टी नियमो का पालन हो
बैठक के दौरान पटाखों की दूकानों के सबंध मे चर्चा करते हुए श्री चैतन्य ने कहा दूकानों पर सैफ्टी नियमों, सावधानी और निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाये।
गौशालाओं की एसडीएम रिपोर्ट दे
श्री चैतन्य ने सड़कों में आवारा गौवंश पर नियत्रंण हेतु नगरीय और ग्रामीण निकाय के अधिकारियों से कहा है कि सड़को पर बैठने वाले आवारा गौंवश को संचालित गौशालाओं में भेजा जाए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि गौशालाओं के सबंध में वांछित रिपोर्ट शीघ्र भेजी जाए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »