Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण – आर.बी. शर्मा

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स) – मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह द्वारा खाद्यान्न से वंचित परिवारों का नाम जोड़कर खाद्यान्न दिए जाने के आदेश के संबंध में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व मनमानी के सामने आने पर देवतालाब क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व डीएसपी रामबहादुर शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि रीवा जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री तक के आदेश को नहीं मानते समाजसेवी राम बहादुर शर्मा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खाद्यान्न की पात्रता पर्ची से वंचित पात्र हितग्राहियों के नाम स्थानी ग्राम पंचायतों द्वारा जोड़ तो दिए गए हैं परंतु जिला खाद्य अधिकारी द्वारा खाद्यान्न पर्ची नहीं जारी की जा रही है जिस कारण लोगों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है और जनता परेशान हो रही है श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर महोदय ने भी तत्काल खाद्यान्न पर्ची अपलोड करने के निर्देश दे रखे हैं फिर भी जिला खाद्य अधिकारी द्वारा खाद्यान्न पर्ची ना जारी किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है इस संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय को संज्ञान लेते हुए अविलंब कदम उठाना चाहिए समाज सेवी व किसान नेता राम बहादुर शर्मा ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के हक में डाका डालने वाले अधिकारी कमीशन के दम पर रीवा में जमे हैं और गांव की जनता को इसी तरह परेशान कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता श्री शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शीघ्र इस दिशा में गंभीरता से कदम नहीं उठाते वशी खाद्यान्न पर्ची जारी नहीं होती तो इस मामले को लेकर उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा क्योंकि इस तरह का कार्य जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है उसमें ढिलाई व मनमानी सहन नहीं की जाएगी शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र ही खाद्यान्न पर्ची जारी नहीं की जाती तो आंदोलना कदम उठाया जाएगा जिसके लिए जिला प्रशासन एवं खाद्य अधिकारी जिम्मेदार होंगे अब देखना यह है कि क्या इस मामले में जिला के आला अधिकारी व खाद्य अधिकारी गरीबों के हक में कोई निर्णय लेते हैं या फिर बात आई गई हो जाती ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »