Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पानी की बोतल से कम होगी कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की कीमत, भारत बायोटेक के एमडी ने कही ये बात, कुंडेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिपोर्ट

भारत के साथ अन्य देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर के विशेषज्ञ इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हैं। भारत में भी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, जिसे हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ बनाया है।

तेलंगाना के मंत्री के. तारका रामाराव ने मंगलवार को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड का दौरा किया और कोरोना के टीके को लेकर चर्चा की। इसको लेकर भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला ने जानकारी दी और बताया कि हमारा उद्देश्य कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाना है, जो पानी की बोतल से कम खर्च होगा। से

उन्होंने कहा कि हम पहले से ही इस वैक्सीन में बहुत विशेषज्ञता रखते हैं, जो कोवाक्सिन नाम से आता है। अमेरिका और विश्व स्वास्थ्य संगठन वैक्सीन का बहुत समर्थन करते हैं। हम इस साझा दुश्मन से लड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

उम्मीद के मुताबिक रहा पहले फेज का ट्रायल

बता दें कि कोवाक्सिन के पहले फेज का ह्यूमन ट्रायल पूरा हो गया है और कोवाक्सिन की टेस्टिंग के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के पहले टीके का ह्यूमन ट्रायल 17 जुलाई को पीजीआई रोहतक में शुरू हुआ। उस दिन तीन वॉलंटियर्स को कोवाक्सिन दिया गया था, जिसके नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।

इन शहरों में चल रहा है वैक्सीन का ट्रायल

कोवाक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए विशाखापत्तनम, रोहतक, नई दिल्ली, पटना, बेलगाम (कर्नाटक), नागपुर, गोरखपुर, कट्टानकुलतुर (तमिलनाडु), हैदराबाद, आर्य नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) और गोवा के संस्थान चुने गए हैं, जहां ह्यूमन ट्रायल चल रहा है।      ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »