Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पानी की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार करेंगे तेरह गांव के ग्रामीण,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

मांचागोरा डेम का पानी क्षेत्र में लाने की मांग कर रहे क्षेत्रवासी

हर्रई(kundeshwartimes)-जनपद पंचायत हर्रई अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक सोलह अंतर्गत ग्राम रैयाराव, अहरवाड़ा, सुनडे सौंधी,लेडिया टोला, खमतरा, कचनरा,कोकन पिपरिया, सुखापुरा, पटी, भैंसा, पड़रभटा तथा क्षेत्र क्रमांक पंद्रह के ग्राम गुनगुच के लगभग दो सौ ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए पानी की व्यवस्था हेतु ग्राम रैयाराव में सामूहिक रूप से बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। विभिन्न ग्राम के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सभी राजनीतिक दलों पर क्षेत्र के किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जन सामान्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। आदिवासी वर्ग के पास प्रचुर मात्रा में कृषि भूमि उपलब्ध है परंतु क्षेत्र में कोई जलाशय ना होने से पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो पाता एवं लोगों को अपने जीवन यापन के लिए पलायन तथा अन्यत्र रोजगार के लिए भटकना पड़ता है। विगत लंबे समय से क्षेत्र वासियों ने पानी की व्यवस्था हेतु मांग की है परंतु व्यवस्था के नाम पर केवल झुनझुना पकड़ा दिया जाता है। छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा जलाशय का पानी प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित महाराष्ट्र में भेजा जा रहा है, क्यों न मांचागोरा का पानी नहर के माध्यम से इस क्षेत्र में पहुंचाया जाए एवं गरीब आदिवासियों को सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। मांग पूरी न होने पर क्षेत्रवासियों ने एक सुर में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »