Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पार्वती नदी पार कर रहे जीजा-साले बहे, ग्रामीणों की मदद से जीजा को बचाया, साले की तलाश जारी

ग्वालियर(kundeshwartimes)- भितरवार अनुविभाग में पार्वती नदी में 2 आदिवासी युवक बह गए. दोनों युवकों को बहता देख ग्रामीणों ने एक युवक को रेस्कयू कर बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक पानी के तेज बहाव के साथ बह गया. पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि यह दोनों आपस में जीजा-साले हैं.

पार्वती नदी पार करते समय बहे 2 युवकःदरअसल, टेकनपुर के रहने वाले सुकडू आदिवासी अपनी बहन के घर भितरवार तहसील के बांसौड़ी गांव में गया था. सुकडू सोमवार को अपने बहनोई के साथ पार्वती नदी पार कर रहा था, लेकिन नदी की तेज धार में जीजा-साले दोनों बह गए. ग्रामीणों ने जीजा हरदेव आदिवासी को किसी तरह बचा लिया, लेकिन उसका साला सुकडू नदी के तेज बहाव में बह गया. घंटों की मशक्कत के बाद उसका पता नहीं चला. इस मामले की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन में जुटी गई. भितरवार थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय भी लाइफ जैकेट पहनकर अपने सहयोगियों के साथ पार्वती नदी में लापता युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं. वहीं, गंभीर हालत में हरदेव आदिवासी को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसके शरीर से पानी निकालने की प्रक्रिया चल रही है.
युवक की जा रही तलाश:इस मामले को लेकर थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय का कहना है कि, ”पार्वती नदी में 2 आदिवासी युवक बह गए, जिसमें से एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया, दूसरे युवक की तलाश की जा रही है. देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिलती है, तो सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »