Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पिता के कातिल आरोपी बेटे को 24 घण्टे के अंदर पुलिस थाना एम. जी. रोड द्वारा किया गया गिरफ्तार,शराब बनी पिता के मौत का कारण

इंदौर(kundeshwartimes) – पुलिस थाना एमजी रोड पर दिनांक 12.03.2023 को फरियादिया श्रीमति निशा पति सुनिल जगताप व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उनके बेटे हितेश जगताप के व्दारा शराब पीने को लेकर हुए विवाद मे अपने पिता सुनिल जगताप को लात घुसो व ईंट से मारकर गंभीर रुप से घायल किया था। जिस पर थाना एम. जी. रोड इन्दौर पर अपराध धारा 307,323 भादवि का दर्ज किया गया था, जिसमे ईलाज के दौरान सुनिल जगताप की मृत्यु हो गई, जिस पर बाद प्रकरण में धारा 302 भादवि का ईजाफा किया गया ।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री राजेश रघुवंशी, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री वी.पी. शर्मा व्दारा आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस पार्टी लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगाई गई, उसी दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपी हितेश पिता सुनिल जगताप को पुलिस थाना एम. जी. रोड की टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी निरी संतोष सिंह यादव, उनि नरेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर 2454 सुरेश व प्रआर 1480 मुकेश, आर 3933 राजेन्द्र व आर 473 कमलेश की अहम भुमिका रही ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »