Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पिपरा कुरन्द क्षेत्र मे भोर मे रेत खाली कर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की हुयी मौत, घर में पसरा सन्नाटा, बना जांच का विषय।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली (kundeshwartimes)- बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत बरसोता (गोभी) पुलिस चौकी क्षेत्र के पिपरा कुरन्द गांव के पास रेत खाली करके लौट रहे ट्रैक्टर पलटने से चालक के सिर मे गंभीर चोटे आने से मौके पर मौत हो गयी, परिजनों मे सन्नाटा हुआ है ।

जिसे परिजनों द्वारा ऑटो रिक्शा से जिला चिकित्सालय लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया और वही पीएम के बाद अंतिम संस्कार हेतु गृह ग्राम खटखरिया ओरगाई भेजा गया मृतक का नाम सुजीत बैगा पिता गुलाब प्रसाद बैगा उम्र लगभग 25 वर्ष है मृतक से पत्नी व लगभग 2 वर्ष की एक बच्ची है, दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

वही मृतक के पिता गुलाब प्रसाद बैगा बताते हैं कि कल रात 3:00 बजे भोर की घटना है ट्रेक्टर से रेत खाली करके लौटते समय की घटना है और वही बरसोता (गोभा) पुलिस चौकी की टीम जांच में जुटी हुयी है ।

अवैध खनिज संपदा के दोहन को लेकर लगातार उठाई जा रही आवाज नहीं हो रही कोई कार्यवाही

जिले में लगातार खनिज संपदा के अवैध दोहन को लेकर विभिन्न समाचारों के माध्यम से सरकार का ध्यान लगातार आकृष्ट किया जा रहा है जहां एक ओर जिले में लगातार रेत गिट्टी बालू आदि का दोहन अवैध रूप से माफियाओं द्वारा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर वन संपदा को भी माफियाओं द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है बावजूद इसके भी शासन प्रशासन हाथ पैर हाथ धरे हुए बैठा है और उसी लापरवाही का नतीजा है कि रात को 3:00 बजे रेत खाली कर वापस करते समय उक्त ट्रैक्टर ट्राली का पलटना और चालक की मौत होना कहीं ना कहीं संदेह हुआ जांच के दायरे में आता है देखना यह होगा कि क्या शासन प्रशासन इस संबंध में आने वाले समय में कोई कारगर कदम उठाता है या फिर यह बात भी एक बार आई-गई होकर रह जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »